सस्पेंड होते ही टॉवर पर चढ़ा JE, घंटों चला मनाने का सिलसिला, अड़े रहे अपनी मांग पर

प्रयागराज में सस्पेंशन से नाराज बिजली विभाग के जेई अभय कुमार टेलीफोन टॉवर पर चढ़ गए. गंगापार में करंट से मौत के मामले में कार्रवाई के बाद उन्होंने सस्पेंशन वापस लेने की मांग की. करीब 20 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़े जेई को काफी समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

Advertisement
प्रयागराज में अनोखा विरोध.(Photo: Pankaj Srivastava/ITG) प्रयागराज में अनोखा विरोध.(Photo: Pankaj Srivastava/ITG)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बिजली विभाग के एक जेई का अनोखा विरोध सामने आया है. सस्पेंड किए जाने से नाराज जेई अभय कुमार टेलीफोन टॉवर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. कर्मचारी उन्हें नीचे उतरने के लिए लगातार समझाते रहे.

जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब लोगों ने देखा कि अभय कुमार लगभग 20 फीट ऊंचे टेलीफोन टॉवर पर चढ़े हुए हैं. नीचे खड़े साथी इंजीनियर और कर्मचारी उन्हें उतरने के लिए मान-मनौव्वल करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे अब Google Maps पर पूरी तरह अपडेट: भटकने का डर खत्म, हर इंटरचेंज और एग्जिट की मिलेगी सटीक जानकारी

बताया गया कि अभय कुमार गंगा पार डिवीजन के छिवैया फीडर पर तैनात हैं. इसी दौरान गंगा पार क्षेत्र में एक लाइनमैन ने एक बाहरी व्यक्ति को बिजली के पोल पर चढ़ा दिया था, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी.

सस्पेंशन से नाराज होकर किया विरोध

इस लापरवाही को देखते हुए सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सौरभ गौतम ने जेई अभय कुमार को सस्पेंड कर दिया. सस्पेंशन से नाराज होकर उन्होंने टेलीफोन टॉवर पर चढ़कर विरोध जताया.

टॉवर पर चढ़े जेई ने अपना सस्पेंशन वापस लेने की मांग रखी और काफी देर तक वहीं डटे रहे. मौके पर मौजूद कर्मचारी लगातार उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे. काफी देर तक चली समझाइश के बाद अंततः उन्हें सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार लिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement