उमेश पाल के बाद विधायक पूजा पाल के भाई पर बम से हमले की आशंका, पुलिस बोली- पटाखा फूटा था

यूपी के प्रयागराज में सपा विधायक पूजा पाल ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि उनके भाई की कार के पीछे धमाके हुए हैं. इसकी जांच की जाए. इस मामले में पुलिस का कहना है कि रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं, इसमें पता चला है कि बच्चों ने पटाखे फोड़े थे. लोगों से की गई पूछताछ में भी बम जैसी कोई बात सामने नहीं आई है.

Advertisement
पटाखा फोड़ने के मामले की जांच में जुटी पुलिस. पटाखा फोड़ने के मामले की जांच में जुटी पुलिस.

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 30 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के धूमनगंज में सपा विधायक पूजा पाल का परिवार उस समय डर सा गया, जब पूजा पाल के छोटे भाई राहुल पाल अपनी कार से घर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि राहुल के नजदीक कोई धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर राहुल ने कार की स्पीड बढ़ा दी. कुछ दूर बाद गाड़ी के पीछे एक और धमाका हुआ. इसके बाद राहुल सीधे अपने घर पहुंचे और इसकी जानकारी अपनी बहन विधायक पूजा पाल को दी.

Advertisement

हालांकि मंगवार की रात पूजा पाल और उनके भाई ने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन घटना की सूचना फोन पर प्रयागराज धूमनगंज पुलिस को दी. आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच नहीं की. घटना के दूसरे दिन सपा विधायक पूजा पाल ने धूमनगंज थाने में लिखित शिकायत की और घटना की जांच की मांग की. वहीं पुलिस ने पूजा पाल की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में साल 2005 में पूजा पाल के पति राजू पाल की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई थी. घटना के 18 साल बीत जाने के बाद भी केस चल रहा है. इस केस के बाद कई वारदातें हुईं, इसलिए हर घटना को अब पूजा पाल गंभीरता से ले रही हैं. 

Advertisement

धमाके की आवाज सुनकर सीधे घर पहुंच गए पूजा के भाई

सपा विधायक पूजा पाल के भाई राहुल पाल.

पूजा पाल ने जब भाई की कार के पास हुए धमाके की शिकायत की तो पुलिस ने मंगलवार को घटना की जांच की. पूजा पाल के भाई राहुल पाल जिस रास्ते से गुजरे, उन रास्तों के सभी सीसीटीवी खंगाले गए. इस दौरान पता चला कि कुछ लोग सड़क पर पटाखा फोड़ रहे थे. उसी समय राहुल पाल की गाड़ी गुजरी थी. इसके बाद पुलिस ने इस घटना को मामूली मान लिया है.

वहीं इस बारे में राहुल पाल का कहना है कि मैं जिस रास्ते से गुजर रहा था, वहां धमाके की आवाज सुनाई दी, क्योंकि हम लोग 18 साल से जिस आदमी से लड़ाई लड़ रहे हैं, वो किसी भी घटना को अंजाम दे सकता था. इसलिए मैंने धमाके के बाद गाड़ी सीधे घर ले जाकर खड़ी की, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी में मुझे पटाखा फोड़ने का फुटेज दिखाया है.

विधायक पूजा पाल बोलीं- किसी भी घटना को दे सकते हैं अंजाम

इस घटना को लेकर पुलिस भले ही पटाखा फोड़ने की बात कह रही हो, लेकिन पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड की गवाह पूजा पाल इस घटना को गंभीर मान रही हैं. उनका कहना है कि हम लोग 18 साल से जिस लड़ाई को लड़ रहे हैं, अक्सर उसमें कुछ लोग दखल देने की कोशिश करते हैं. इसीलिए हम लोग इस घटना को सीरियसली ले रहे हैं. हमारी लड़ाई चल रही है. वो किसी भी घटना को किसी भी वक्त अंजाम दे सकते हैं. 

Advertisement
सपा विधायक पूजा पाल.

विधायक पूजा पाल ने मांग करते हुए कहा कि अगर वह आदमी पटाखा फोड़ रहा था तो यह दो बार मेरे भाई की गाड़ी के पीछे क्यों फोड़ा, इसकी जांच होनी चाहिए और यह कौन लोग हैं, जो पटाखा फोड़ रहे थे. हालांकि पुलिस रास्तों के सीसीटीवी खंगाल रही है और पटाखे फोड़ने वाले लोग कौन थे, इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पटाखा फोड़ने वाली ही बात सामने आ रही है.

पुलिस ने नोट जारी कर क्या कहा?

इस घटना को लेकर पुलिस ने बाकायदा एक नोट जारी कर बम की खबर का खंडन किया है और एक पटाखा फोड़ने की बात कही है. इसमें पुलिस ने कहा है कि अवगत कराना है कि विधायक पूजा पाल द्वारा सूचना दी गई कि उनके भाई राहुल पाल पर बम फेंका गया. इसके बाद राहुल से बात की गई तो राहुल ने बताया गया कि प्रीतम नगर में खड़ा था तो वहां आवाज सुनी. 

इसके बाद जब आगे बढ़ने पर भी आवाज सुनी. दोनों जगह जब पुलिस ने भौतिक निरीक्षण किया तो पटाखे के अवशेष मिले. आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि बच्चों ने पटाखेबाजी की थी. बम से संबंधित कोई भी साक्ष्य नहीं मिले, न ही किसी ने ऐसी बात बताई. मौके पर लगे वीडियो फुटेज भी देखे तो ऐसी किसी बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले. बच्चों द्वारा पटाखेबाजी की गई.

Advertisement

2005 में कर दी गई थी राजू पाल की हत्या

बता दें राहुल पाल बीएसपी के पूर्व विधायक राजू पाल के साले हैं. साल 2005 में राजू पाल की हत्या प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में कर दी गई थी, जिसका आरोप बाहुबली अतीक अहमद और उसके छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ पर लगा था. पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी पूजा पाल इस केस को लड़ रही हैं. हाल ही में पूजा पाल के भाई उमेश पाल की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »