'न नीला पड़ा शव, न चोट के निशान...', दोस्त ने बताया प्रतीक को किस हाल में ले गए थे अस्पताल

मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अचानक निधन हो गया. परिवार के करीबी मुकेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतीक घर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
प्रतीक यादव को मुकेश ही लेकर गए थे अस्पताल. (Photo: ITG) प्रतीक यादव को मुकेश ही लेकर गए थे अस्पताल. (Photo: ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव आज सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया. उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है. उनकी मौत पर अपर्णा यादव और प्रतीक यादव परिवार के करीबी बिजनेसमैन मुकेश बहादुर सिंह का बयान आया है. वह सुबह से अपर्णा के भाई अमन बिष्ट के साथ पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थे. 

Advertisement

उन्होंने आज तक को बताया कि प्रतीक की एकदम से तबीयत बिगड़ी और वह घर में किचन में बेसुध होकर गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल के जाया गया. मुकेश ने कहा मैंने बॉडी को करीब से देखा है और जो कयास लगाए जा रहे हैं वो कतई गलत हैं. डॉक्टर बेहतर जानते हैं और पीएम रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा. लेकिन जितना मैं शव को देख पाया हूं न तो शव नीला पड़ा और न ही किसी चोट के निशान दिखाई पड़ रहे हैं. 

डेढ़ बजे तक लखनऊ पहुंचेंगी अपर्णा
इस बीच मुकेश बहादुर के फोन पर बार-बार अपर्णा यादव का फोन भी आ रहा था. वह लगातार उनके टच में हैं. मुकेश ने कहा अपर्णा फ्लाइट से लखनऊ आ रही हैं, लगभग डेढ़ बजे तक वह आ जाएंगी. प्रतीक का पार्थिव शरीर एक घंटे में पीएम हाउस से निकाला जाएगा.

Advertisement

आपको बता दें कि प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाकर रखते थे और मुख्य रूप से बिजनेस गतिविधियों में सक्रिय थे. उनका व्यवहार बेहद शांत और सौम्य था. परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, वह फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर भी काफी जागरूक रहते थे. खुद का फिटनेस बिजनेस भी चलाते थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक यादव परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. लखनऊ में परिवार के आवास पर लोगों का पहुंचना लगातार जारी है. राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है.

फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. परिवार की ओर से अंतिम संस्कार को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »