प्रतापगढ़ में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती की शादी, पिता की इजाजत के बाद मंदिर में लिए फेरे; 6 घंटे चली पुलिस पंचायत

प्रतापगढ़ में 4 साल से प्रेम संबंध में रहे सानिया बानो और अमन कुमार ने 6 घंटे चली पुलिस पंचायत और पिता की सहमति के बाद मंदिर में शादी कर ली. यह विवाह इलाके में प्रेम और सौहार्द की मिसाल बन गया है.

Advertisement
पिता का आशीर्वाद लेते हुए बेटी सानिया और दामाद अमन.(Photo:Screengrab) पिता का आशीर्वाद लेते हुए बेटी सानिया और दामाद अमन.(Photo:Screengrab)

सुनील कुमार यादव

  • प्रतापगढ़,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से मोहब्बत और सौहार्द की अनूठी मिसाल सामने आई है. यहां सानिया बानो और अमन कुमार ने 6 घंटे चली पुलिस पंचायत और पिता की सहमति के बाद मंदिर में शादी कर ली. सामाजिक बाधाओं को पार कर हुआ यह विवाह अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मामला दाऊदपुर गांव का है. यहां रहने वाली सानिया बानो और अमन कुमार के घरों के बीच दूरी सिर्फ 300 मीटर है. दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को चाहते थे. जब रिश्ते की बात युवती के पिता खुर्शीद आलम तक पहुंची तो उन्होंने विरोध करते हुए शनिवार को पट्टी थाने में शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया.

Advertisement

थाने में करीब 6 घंटे तक 'पुलिस पंचायत' चली. पुलिस अधिकारियों ने धैर्य से दोनों पक्षों को समझाया और मामले को सुलझाने की कोशिश की. लंबी बातचीत के बाद दोपहर 4 बजे सानिया के पिता ने बेटी की खुशी को तरजीह देते हुए इस रिश्ते के लिए हामी भर दी. पिता की सहमति मिलते ही तनाव का माहौल खुशी में बदल गया. 

सहमति मिलते ही सानिया और अमन का विवाह पूरे विधि-विधान से मंदिर में संपन्न कराया गया. दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज अपनाए और माता-पिता से आशीर्वाद लिया. देखें VIDEO:- 

युवती ने शपथ पत्र देकर स्वेच्छा से अमन को जीवनसाथी चुना. किसी विवाद से बचने के लिए जोड़े ने नोटरी से हलफनामा भी बनवाया. गांव के खुर्शीद आलम और अमर बहादुर गवाह बने. देखें VIDEO:- 

ये शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं, बल्कि 'प्यार की जीत' और 'साम्प्रदायिक सौहार्द' की मिसाल बन गई है. 6 घंटे की पंचायत ने एक परिवार को तोड़ा नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ दिया. प्रतापगढ़ से प्यार का ये पैगाम पूरे प्रदेश के लिए एक सीख है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »