चंदौली मे पुलिस 121 चेहरों पर लाई मुस्कान! 36 लाख के गुम हुए स्मार्टफोन लोगों को सौंपे

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद की पुलिस ने आधुनिक सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 121 स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये है. पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से खोए इन मोबाइलों को रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंपा. तकनीक के इस प्रभावी उपयोग और पुलिस की मुस्तैदी ने न केवल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई है, बल्कि खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी भी लौटाई है.

Advertisement
पुलिस ने लोगों को खोए हुए फोन वापस कर दिए. Photo ITG पुलिस ने लोगों को खोए हुए फोन वापस कर दिए. Photo ITG

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST

एक समय था जब मोबाइल फोन का खो जाना या चोरी होना उसे हमेशा के लिए खो देने जैसा था, लेकिन आज आधुनिक सर्विलांस तकनीकों ने इसे काफी हद तक संभव बना दिया है. इसी क्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां सर्विलांस टीम ने आधुनिक तकनीकों और CEIR पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए कुल 121 स्मार्टफोन बरामद किए हैं. 

Advertisement

बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये है. पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि ये मोबाइल अलग-अलग थाना क्षेत्रों से खोए या गिरे थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रिकवर किया गया. पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन फोन्स को उनके असली मालिकों को सौंपा गया, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई. 

जैसे-जैसे मोबाइल उपयोगकर्ताओं की तादाद बढ़ रही है, वैसी घटनाओं में भी इजाफा हुआ है, लेकिन पुलिस की यह मुस्तैदी और नई तकनीक का उपयोग अब आम जनता के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement