गाजियाबाद: सिपाही के खुदकुशी मामले में प्रेमिका और उसकी सहेली अरेस्ट, ब्लैकमेल कर हड़पे थे 6 लाख रुपये

गाजियाबाद में सिपाही की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सिपाही पम्मी के पैतृक गांव की रहने वाली प्राची नाम की युवती से प्रेम संबंध थे. कुछ समय बाद प्रेमिका अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाही को ब्लैकमेल करने लगी थी.

Advertisement
सिपाही की खुदकुशी के मामले में दो महिला अरेस्ट सिपाही की खुदकुशी के मामले में दो महिला अरेस्ट

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 19 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सिपाही की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है. वहीं इस घटना में शामिल एक युवक को तलाशा जा रहा है. बता दें, मंगलवार रात नगर पालिका परिषद के गोदाम में रखी ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी. 

सिपाही पम्मी ने सुसाइड से पहले तीन मिनट का वीडियो बनाया था. जिसमें उसने बताया वो कि ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर वह खुदकुशी कर रहा है. वीडियो में सिपाही पम्मी ने कहा कि 'इस लड़की को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, ताकि कोई ऐसा करने की न सोचे. लड़कों की सहूलियात के लिए भी नियम-कानून बनाए जाने चाहिए. अब मैं क्या करूं, मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है, क्योंकि ये लड़की तो मेरे खिलाफ एफआईआर लिखवा देगी'. 

Advertisement

सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सिपाही पम्मी के पैतृक गांव की रहने वाली प्राची नाम की युवती से प्रेम संबंध थे. कुछ समय बाद दोनों के संबंध गहरे हो गए. इसके बाद प्राची ने अपनी सहेली सोनिया उर्फ गुड्डन और एक अन्य युवक अमित के साथ मिलकर सिपाही को रेप के मामले फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे. कांस्टेबल पम्मी मूलरूप से बुलंदशहर जनपद का रहने वाला था.

आरोप है कि सिपाही से आरोपियों ने दो साल में करीब छह लाख रुपये हड़प लिए. बावजूद इसके वो बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे. पम्मी ने कई बार अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला भी दिया. बावजूद इसके ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा. इससे परेशान होकर सिपारी ने खुद को गोली मार ली थी. 

Advertisement

पुलिस ने मृतक की गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मृतक सिपाही को ब्लैकमेल करने वाली प्राची और उसकी सहेली सोनिया उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में फरार अमित की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »