महाकुंभ से पहले पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा, अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर के करेंगे दर्शन

स्वच्छ और निर्मल गंगा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों को रोकने, टैप करने, मोड़ने और उपचारित करने की परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इससे नदी में बिना ट्रीटमेंट वाले जल का गंगा नदी में पहुंचना पूरी तरह से रोक पाना सुनिश्चित होगा. वह पेयजल और बिजली से संबंधित विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

Advertisement
महाकुंभ से पहले प्रयागराज का दौरा करेंगे PM मोदी (फाइल फोटो) महाकुंभ से पहले प्रयागराज का दौरा करेंगे PM मोदी (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • प्रयागराज,
  • 12 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज का दौरा करेंगे. इस दौरान वह महाकुंभ मेला 2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और करीब 7000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे. यही नहीं प्रधानमंत्री संगम नोज पर पूजा अर्चना भी करेंगे, जबकि अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन भी करेंगे.

इसके साथ ही पीएम कुंभ ‘सहायक’ चैटबॉट का भी शुभारंभ करेंगे. इन परियोजनाओं से न केवल महाकुंभ 2025 आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि प्रयागराज को भी एक नई पहचान मिलेगी.

Advertisement

संगम पर पूजा करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी दोपहर करीब 12:15 बजे संगम स्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12:40 बजे प्रधानमंत्री अक्षय वट वृक्ष स्थल पर पूजा करेंगे. प्रधानमंत्री उसके बाद हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप में दर्शन और पूजा करेंगे. दोपहर करीब 1:30 बजे वह महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे.

इसके बाद पीएम दोपहर करीब 2 बजे महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें प्रयागराज में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने और निर्बाध संपर्क प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल होंगी.

पेयजल और बिजली से संबंधित परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

स्वच्छ और निर्मल गंगा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों को रोकने, टैप करने, मोड़ने और उपचारित करने की परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इससे नदी में बिना ट्रीटमेंट वाले जल का गंगा नदी में पहुंचना पूरी तरह से रोक पाना सुनिश्चित होगा. वह पेयजल और बिजली से संबंधित विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

Advertisement

प्रमुख कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मंदिर के प्रमुख कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे. इनमें भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर, श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर, अक्षयवट कॉरिडोर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर आदि शामिल हैं. इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री कुंभ ‘सहायक’ चैटबॉट का भी शुभारंभ करेंगे. यह चैटबॉट महाकुंभ मेला 2025 के बारे में श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और कार्यक्रमों की नवीनतम जानकारी प्रदान करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »