रेलवे ट्रैक पर खड़ी की बाइक, फिर पहिये में लगा दी आग... वीडियो हुआ वायरल तो RPF ने सिखाया स्टंटबाजों को सबक

हापुड़ में REEL के लिए युवाओं की जानलेवा शूटिंग सामने आई है. यहां चंदसारा रेलवे लाइन पर तीन युवकों ने एक बाइक के टायर में पेट्रोल से आग लगाकर खतरनाक स्टंट किया.

Advertisement
हापुड़ में रेलवे लाइन पर स्टंटबाजी करता युवक हापुड़ में रेलवे लाइन पर स्टंटबाजी करता युवक

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 12 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

यूपी के हापुड़ में REEL के लिए युवाओं की जानलेवा शूटिंग सामने आई है. यहां चंदसारा रेलवे लाइन पर तीन युवकों ने एक बाइक के टायर में पेट्रोल से आग लगाकर खतरनाक स्टंट किया. वीडियो शूट करने के बाद जैसे ही वह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया. 

आनन-फानन में आरपीएफ ने हापुड़ थाने पर रेलवे एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये युवकों को अब जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है.

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे मुख्यालय मुरादाबाद की ओर से हापुड़ रेलवे पुलिस फोर्स को वीडियो भेजा गया जिसमें बताया गया कि हापुड़ के चंदसारा रेलवे लाइन पर तीन युवक एक बाइक के पिछले टायर में पेपैट्रोल से आग लगाकर उससे न सिर्फ खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, बल्कि रेलवे की पटरियों को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की जा रही है.

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश करनी शुरू कर दी. बाइक नंबर के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने तीनों युवकों को दबोच लिया. पकड़े गये युवक तरूण गोस्वामी  (22) , शाहिर (22), शहजाद (22) निवासीगण गांव फफूंडा, थाना लोहिया नगर, जिला मेरठ हैं. आरपीएफ ने इनके खिलाफ हापुड़ आरपीएफ थाने में रेलवे एक्ट की धारा 385/25, 153 के तहत मुकडमा पंजीकृत करते हुए इन्हें जेल भेज दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »