सीमा हैदर ने बताई अपनी असली उम्र, जानें कितने साल का किया गया हेरफेर

पाकिस्तानी सीमा हैदर ने 'आजतक' से बातचीत में अपनी असली उम्र का खुलासा किया. सीमा ने बताया कि उसके पिता ने उसकी उम्र 6 साल कम लिखवाई है. सीमा के मुताबिक, वह 27 साल की है. वहीं सचिन 23 साल का है.

Advertisement
सीमा हैदर. सीमा हैदर.

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 23 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

पाकिस्तानी सीमा हैदर को लेकर भारत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि वो एक जासूस हैं. हालांकि, एटीएस की पूछताछ में अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं मिला है कि सीमा को जासूस करार दिया जाए. इसी बीच अब सीमा हैदर की जाति, धर्म और उम्र को लेकर नई-नई चर्चाएं भी होनी शुरू हो गई हैं. लोग खासकर सीमा हैदर की असल उम्र जानना चाह रहे हैं.

Advertisement

उम्र को लेकर लोगों की क्योरिसिटी की एक वजह यह भी है कि सीमा के चार बच्चे हैं. सीमा हैदर के पास मिले पाकिस्तानी पासपोर्ट में उसकी डेट ऑफ बर्थ एक जनवरी 2002 दर्ज है. इस हिसाब से सीमा हैदर की उम्र 21 साल निकल रही है. अब ये चर्चा होने लगी कि 21 साल की उम्र में ही चार बच्चे और फिर सचिन से ऐसा प्रेम कि वह भागकर भारत ही चली आई.

सीमा हैदर ने खुद बताई अपनी असली उम्र

'आजतक' से बातचीत में सीमा हैदर ने खुद ही अपनी असली उम्र का खुलासा कर दिया है. सीमा हैदर ने बताया है कि उसके पिता ने उसकी उम्र 6 साल कम लिखाई है. सीमा हैदर के मुताबिक, वह 27 साल की है. उसने बताया कि चार में से एक बच्चे की उम्र भी एक साल कम लिखाई गई है. लगे हाथ सीमा हैदर ने अपने प्रेमी सचिन की भी उम्र बता दी. सीमा के मुताबिक, सचिन की उम्र 23 साल की है.

Advertisement

'मैं करवाचौथ का व्रत भी कर चुकी हूं'

सीमा हैदर ने बताया कि वह एक साल पहले से ही हिंदू धर्म अपना चुकी है. उसने कहा, ''आप मेरे पुराने वीडियो देख लो मैं सिंदूर लगाती हूं. मैं करवाचौथ का व्रत भी रख चुकी हूं.'' सीमा हैदर ने बताया कि उसे मेहंदी लगाना और सुहागन वाला चूड़ा पहनना भी पसंद है. उसने बताया कि पाकिस्तान में उसकी एक हिंदू सहेली भी है. जिसका नाम सोनम है. जब सोनम काली माता के मंदिर जाती थी तो सीमा को भी वहां जाने का मन करता था. उसे पूजा-पाठ का काफी शौक था. इसलिए वह मांसाहारी से शाकाहारी तक बन गई और मंदिर में जाकर पूजा भी करती थी.

रिंद बिरादरी की मुस्लिम है सीमा

बता दें, सीमा के मैरिज सर्टिफिकेट से पता चला है कि वह रिंद बिरादरी की मुस्लिम है. गुलाम रजा की बेटी सीमा मूल रूप से पकिस्तान के खैरपुर मीर जिले की रहने वाली है. रिंद एक बलूच जनजाति है, जो मुख्य रूप से ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और खाड़ी देशों में रहती है. बलूच लोककथाओं के अनुसार इस जनजाति की स्थापना मीर जलाल खान के चार बेटों में से एक रिंद खान ने की थी.

उल्लेखनीय है कि सीमा हैदर को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में चार जुलाई को अरेस्ट किया गया था. उसके साथ सचिन को भी अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस बीच 7 जुलाई को दोनों को कोर्ट से बेल मिल गई है. सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ गौतमबुद्ध नगर स्थित रबूपुरा इलाके में सचिन के घर में रह रही हैं. लेकिन सीमा हैदर मामले में अभी जांच जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »