ओवैसी के ऑफर पर बोले रामगोपाल यादव- 'हम स्वागत करेंगे', क्या UP में बदलेगा गेम?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में बीजेपी को रोकने के लिए सम्मानजनक गठबंधन का संकेत दिया है. इस पर एसपी नेता रामगोपाल यादव ने ऐसी कोशिशों की स्वागत की बात कही है.

Advertisement
ओवैसी के बयान पर आया राम गोपाल यादव का बयान (File Photo: ITG) ओवैसी के बयान पर आया राम गोपाल यादव का बयान (File Photo: ITG)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई रैली में कहा कि वे उस पार्टी का समर्थन करेंगे, जो बीजेपी को हराएगी. अब समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि वे इसका स्वागत करेंगे.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ओवैसी, मोदी सरकार के 12 साल, राममंदिर से धन चोरी, यूपी चुनाव और प्रदेश के अंदर लॉ एंड आर्डर जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.

Advertisement

ओवैसी के बयान से जुड़े सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा, "बीजेपी को हराने वाला जो भी होगा उसका हम स्वागत करेंगे.

ओवैसी ने क्या कहा था?

असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच की जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आने वाले साल यूपी में चुनाव होने जा रहा है, आपके सियासी इंसाफ की लड़ाई AIMIM लड़ रही है. मेरी गुजारिश है, हमें अब अपनी सियासी लीडरशीप को बनाना होगा. जब तक हम अपने नुमाइंदों को कामयाब नहीं करेंगे, जो यूपी की विधानसभा में आपके हक की बात करे, आपके ऊपर ज्यादती होती रहेगी."

उन्होंने आगे कहा, "हमारी कोशिश है कि उत्तर प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार ना बने. अगर बीजेपी को रोकने के लिए इज्जत के साथ बात होगी, कोई हिस्सेदारी की बात करेगा, तो AIMIM और ओवैसी तैयार है, लेकिन इस हिस्सेदारी में हम दरी नहीं बिछाएंगे."

Advertisement

ओवैसी ने आगे कहा, "यूपी में एनकाउंटर के नाम पर कई मासूमों को तकलीफ दी जाती है. संविधान रूल बाय लॉ कहता है, रूल बाय गन नहीं कहता. यूपी के सीएम को बताना चाहता हूं कि शायद आप पढ़ना लिखना नहीं जानते, आप संविधान पढ़ लीजिए."

यह भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी का डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू पर हमला, बोले - दुनिया के आर्थिक संकट के लिए दोनों जिम्मेदार

AIMIM चीफ ने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या यूपी भारत का सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर नहीं बन गया? अगर यूपी की सरकार समझती है 'Ilove mohammed' के पोस्टर से मोहम्मद की मोहब्बत कम कर दोगे, तो तुम गलत हो. संविधान में आर्टिकल 25 में धर्म की आजादी है, तो यह जुल्म हो रहा है."

मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर रामगोपाल ने कहा, "सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, डॉलर के मामले में रुपए ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, पेट्रोल डीजल ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, कोई बचा है रिकॉर्ड जो ना टूटा हो.

रामगोपाल ने अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी पर कहा कि यह हम धर्म पर बात नहीं करते हैं, लेकिन अब आप देख लो की सरकार का चेहरा क्या है. उन्होंने आगे कहा कि यूपी में कहीं लॉ एंड ऑर्डर नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »