शादी की फिर चला गया विदेश... बेवफाई जानने जब अमेरिका पहुंची पत्नी तो पहचानने से ही कर किया इनकार

नोएडा में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसको लेकर महिला ने थाने में FIR भी दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 16 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

नोएडा में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसके खिलाफ महिला ने नोएडा के महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि उसके पति प्रशांत शर्मा ने अमेरिका में रहते हुए उससे झूठ बोला, उसे धोखा दिया और अंत में उसे नकार दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी 2013 में हुई थी. पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया है कि शुरू से ही उसे अपने पति और ससुरालियों के व्यवहार में छल और उत्पीड़न के संकेत मिलने लगे. महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी के बाद उसकी कमाई पर निर्भर रहना शुरू कर दिया और उसके पिता द्वारा दी गई एफडीआर को भी दहेज बताकर हड़प लिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हमें पता है यह मसालेदार खबर बनेगी, लेकिन...', पति-पत्नी के लिए एक समान कानून की मांग पर SC ने कहा- बहस संसद में हो

सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब उसका पति प्रशांत शर्मा अमेरिका जाकर वहीं बस गया और पीड़िता से संपर्क तोड़ने लगा. सितंबर 2023 में भारत लौटने पर प्रशांत को एक बीमारी हो गई. पीड़िता के अनुसार यह बीमारी उसके पति के कई स्त्रियों से संबंधों की वजह से हुआ था. जब ज्योति ने इस पर सवाल किया, तो उल्टे उसे ही निःसंतान होने के ताने सुनने पड़े और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

अपने पति की सच्चाई जानने के लिए पीड़िता मई 2024 में खुद अमेरिका गई. अमेरिका पहुंचने पर उसे पता चला कि प्रशांत ने झूठे दस्तावेजों के जरिए वीज़ा लिया है. साथ ही वह किसी और शहर में रह रहा है. जब वहां की स्थानीय पुलिस ने प्रशांत से बात की तो उसने अपनी पत्नी को पहचानने से इनकार कर दिया और दावा किया कि दोनों के बीच पहले ही तलाक हो चुका है. भारत लौटने पर पीड़िता को ससुराल में घुसने नहीं दिया गया, जिसके बाद उसने सुरक्षा की मांग करते हुए फिर से शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

पीड़िता के शिकायत के अनुसार उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उसके कीमती गहने व ज़रूरी दस्तावेज अब भी ससुराल पक्ष के पास हैं. पीड़िता ने अपने ससुराल जनों पति, ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है. फिलहाल महिला थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुटी हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »