मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कार चालक ने विवाद के बाद पिता और पुत्र को अपनी गाड़ी के बोनेट पर लटकाकर लगभग 4 किलोमीटर तक घसीटा. इस पूरी घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला तब शुरू हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने बाबूलाल नाम के व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाबूलाल के पैर में गंभीर चोट लग गई. जब बाबूलाल ने कार चालक की इस लापरवाही और तेज रफ्तार का विरोध किया, तो आरोपी चालक ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया.