scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सुभाष घई के प्यार में 'बर्बाद' हुईं महिमा चौधरी, खो बैठी थीं सुध-बुध? सालों बाद 'परदेस' एक्ट्रेस का दावा

सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 1/10

बॉलीवुड में एक्ट्रेस और फिल्ममेकर का अफेयर काफी आम बात है. बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनका नाम फिल्ममेकर संग जुड़ा, लेकिन प्यार अधूरा रहा.

सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 2/10

महिमा चौधरी और सुभाष घई भी उन्हीं सितारों में से हैं. 1997 में सुभाष घई ने महिमा को 'परदेस'  फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया था. 

सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 3/10

बाद में दोनों के बीच कानूनी और व्यक्तिगत तनाव की खबरें आईं. कुछ ने कास्टिंग काउच की बात कही, तो कुछ ने अफेयर का नाम दिया. इनके रिश्ते का सच आज भी रहस्य बना हुआ है. 

Advertisement
सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 4/10

बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने सुभाष घई और महिमा के रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है. स्मिता भी सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' का हिस्सा थीं. 
 

सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 5/10

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में उनसे पूछा गया कि 'परदेस' से महिमा स्टार बन गई थीं, लेकिन फिल्म पर बहुत सवाल उठे. इस पर क्या कहेंगी. एक्ट्रेस ने कहा- फिल्म के सेट पर मेरी कभी महिमा से बात नहीं हुई. 

सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 6/10

स्मिता ने कहा कि फिल्म के बाद मैंने जो कुछ भी सुना वो मैंने कभी सेट पर नहीं देखा. उनसे पूछा गया कि महिमा और सुभाष घई के बीच लीगल तनाव हुआ था. महिमा पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया गया. सुभाष घई की ओर से ये भी कहा गया कि कोई डायरेक्टर उन्हें कास्ट ना करे. महिमा ने सुभाष घई पर उन्हें बुली करने का आरोप लगाया. यहां तक कि उनकी वजह से एक्ट्रेस को 'सत्या' फिल्म नहीं मिल पाई. दोनों के अफेयर के भी चर्चे थे.
 

सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 7/10

स्मिता ने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता है. एक्ट्रेस ने कहा कि सुभाष घई संग महिमा का एक रिलेशन था. महिमा को इस रिश्ते उम्मीद थी, जो बाद में टूट गई. इस रिश्ते में महिमा ने बहुत इंवेस्ट किया था. मुझे लगता है कि जब कोई महिला किसी रिश्ते में अपना सबकुछ दे देती और एक दिन मर्द उसे कूड़े की तरह फेक देता है, तो वो टूट जाती है. 
 

सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 8/10

स्मिता ने कहा कि सभी उस वक्त यही कहते थे कि महिमा चौधरी और सुभाष घई रिलेशनशिप में थे. लेकिन मुझे नहीं पता कि ये सच है या नहीं. लेकिन जब चीजें ठीक नहीं चलीं, तो हो सकता है कि वो (महिमा) मेंटल ट्रॉमा में हो और उसने वो सब कह दिया हो. 
 

सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 9/10

स्मिता जयकर ने कहा कि 'परदेस' फिल्म के दौरान महिमा के साथ जो हुआ, बाद में उसका रिजल्ट देखने का मिला. महिमा ने 2-4 फिल्म की होंगी और वो गायब हो गायब हो गईं. 'परदेस' के बाद उन्हें कुछ खास काम नहीं मिला. एक्ट्रेस ने कहा कि महिमा टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस थीं, लेकिन रिलेशनशिप की वजह से वो इंडस्ट्री में नहीं चल पाईं. 

Advertisement
सुभाष घई-महिमा चौधरी स्टोरी
  • 10/10

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement