'पाव भर का सचिन, पांच किलो की सीमा...', लप्पू और झींगुर बोलकर वायरल हुई भाभी का नया डायलॉग

सीमा हैदर के प्रेमी सचिन को लप्पू और झींगुर बताने वाली पड़ोसन भाभी ने 'यूपी तक' से खास बातचीत की. उन्होंने इस दौरान सीमा और सचिन को लेकर कई बातें कहीं. साथ ही सचिन के पिता नेत्रपाल को भी घेरा. चलिए देखते हैं वायरल भाभी मिथेलेश भाटी का एक्सक्लूजिव इंटरव्यू...

Advertisement
वायरल भाभी मिथेलेश भाटी. वायरल भाभी मिथेलेश भाटी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

प्यार की खातिर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर के प्रेमी सचिन को लप्पू और झींगुर बताने वाली पड़ोसन भाभी ने इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है. आपको बता दें कि सचिन की पड़ोसन इन भाभी का नाम मिथिलेश भाटी है. उनके सचिन को लेकर झींगुर और लप्पू वाले डायलॉग के मीम्स, गाने और अब तो रैप भी बन रहे हैं.

Advertisement

दरअसल, मिथिलेश सीमा का जमकर विरोध कर रही हैं और साथ में वह सचिन को भी घेर रही हैं. मिथिलेश का तर्क है कि सीमा गलत तरीके से भारत आई है और उसने सचिन को अपने कब्जे में ले लिया है. इस बीच 'यूपी तक' ने मिथिलेश भाटी से खास बातचीत की. मिथिलेश ने इंटरव्यू में सीमा और सचिन को लेकर फिर कई तरह की बातें कही हैं.

मिथिलेश भाटी ने कहा, “पाव भर का सचिन है और पांच किलो की सीमा है… हाथ धर दिया तो दम निकल जाएगा. दूसरी बात यह है कि पाकिस्तान में एक कमरे में रहने वाली ऐसी बाहर निकली के तीन बॉर्डर पार कर गई. क्या पाकिस्तान में आदमी मर गए हैं, या वहां हैं नहीं?”

वायरल भाभी का चैलेंज

सचिन तो सीमा से बेटूट प्यार करती है? इस पर मिथिलेश ने कहा, “तो एक काम करे जैसे हमारे यहां रह ही है न ठाठ से, ऐसे ही सचिन को ले जाए 10 दिन के लिए, न सचिन डिब्बे में बंद होकर आ जाए पाकिस्तान से. बचा के दिखा दे… मैं तो तब मानूंगी सच्चा प्यार है.”

Advertisement

'बाबूजी को कमाई नजर आ रही है'

सीमा के ससुर नेत्रपाल सपोर्ट कर रहे हैं, आपको क्या दिक्कत है? इस पर मिथिलेश ने कहा, “सचिन में बाबूजी को कमाई नजर आ रही है, प्यार नजर नहीं आ रहा. दुनियाभर की मुंह दिखाई आई है. जिस आदमी को दो टाइम का खाना नहीं मिल रहा था… अब वो अच्छा खा रहा है, अच्छा पहन रहा है और क्या चाहिए उसे?”

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »