UP: प्रेमी के साथ भागना चाहती थी मुजफ्फरनगर की मुस्कान, जहर देकर दो मासूम बच्चों को मार डाला

मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. प्रेमी के साथ भागने की योजना में बाधा बन रहे दो मासूम बच्चों को मां ने ही जहर देकर मार डाला. आरोपी महिला मुस्कान ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके प्रेमी जुनैद की तलाश जारी है.

Advertisement
प्रेमी की खातिर मां ने बच्चों को मार डाला प्रेमी की खातिर मां ने बच्चों को मार डाला

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 20 जून 2025,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मेरठ की मुस्कान जैसी एक और खौफनाक घटना सामने आई है. भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव में गुरुवार को एक मां ने अपने प्रेमी के लिए अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी.

मृत बच्चों में 5 साल का अरहान और 1 साल की इनाया शामिल हैं. दोनों बच्चे अपनी मां मुस्कान के साथ कमरे में सो रहे थे. शुरुआती जानकारी में मुस्कान ने बताया कि जब उसके पति वसीम ने चंडीगढ़ से फोन कर बच्चों का हाल पूछा तो उसने बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला

बच्चों के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था और घर में भी किसी बाहरी व्यक्ति के घुसने के सबूत नहीं मिले. पुलिस को शक हुआ और मुस्कान से सख्ती से पूछताछ की गई. पूछताछ में मुस्कान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पूछताछ के दौरान मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव खेड़ी फिरोजाबाद के रहने वाले जुनैद से चल रहा था. वह जुनैद के साथ भागना चाहती थी लेकिन बच्चे बाधा बन रहे थे.

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया

इसी वजह से उसने नाश्ते में जहर मिलाकर बच्चों को मार डाला. पुलिस ने मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके प्रेमी जुनैद की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »