उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रविवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित जड़ौदा गांव में सैकड़ो हिंदू भोले भाले लोगों का ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. इसकी सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जब इसका विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया.
स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करते हुए पुलिस ने मौके से सात पुरुष और पांच महिलाओं को हिरासत में लिया. उनके पास तीन बाइबल की किताब और कुछ आई कार्ड भी बरामद कर मामले जी जांच शुरू कर दी है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस गांव में राशिद नाम के एक व्यक्ति का गोदाम है जिसमें सैकड़ों हिंदू लोगों को फ्री इलाज और अन्य लालच देकर सामूहिक धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.
14 के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने भी तुरंत 14 नाम नामजद अभियुक्त राशिद, मनीष, संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण के विरुद्ध धारा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 - 3 और 5(1) में मुकदमा दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराने वाले बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी का कहना है कि रवि चौधरी ने कहा- जड़ौदा गांव में कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे थे. हमारे कार्यकर्ता द्वारा पता लगा कि ऐसा सब हो रहा. हमने वहां पर जाकर देखा तो धर्म परिवर्तन हो रहा था और इन लोगों की संख्या 200 के करीब थी.
लालच देकर 200 लोगों का धर्म परिवर्तन
मुख्य आरोपी का जैसे पता लगा है, वह रशीद है. जिसके द्वारा वहां चर्च बनाने के बारे में भी बताया जा रहा. वह लालच देकर धर्म परिवर्तन कर रहे थे. किसी को 50000 दे रहे थे, किसी को 60000 तो किसी का इलाज कराने के नाम पर. मतलब लालच द्वारा ही वह धर्म परिवर्तन करा रहे थे. इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और आरोपी जेल जाने चाहिए. और यह मामला जो ऊपर से चला रहा है. वह भी जाने चाहिए. उनके नाम लिखे हुए हैं मेरे सही से तो याद नहीं.
तो वही इस मामले को लेकर एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए एक सूचना मिली थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर में जड़ौदा गांव में कुछ लोग टेंट लगाकर कुछ ऐसा कार्य कर रहे हैं, जो की अवैध प्रतीत हो रहा है. पुलिस जब वहां पहुंचती है तो देखा जाता है कि वहां पर कुछ लोगों को प्रलोभन देकर क्रिश्चियनिटी में कन्वर्ट किया जा रहा है. इसमें 16 लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं. शीघ्र ही इसमें गिरफ्तारी की जाएगी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
संदीप सैनी