अलीगढ़: मंदिर के पास मुस्लिम शख्स ने खोली महिलाओं के अंडरगारमेंट की दुकान, फिर हुआ हंगामा

अलीगढ़ के खेरेश्वर धाम शिव मंदिर में शिवरात्रि के दौरान महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बेचे जाने को लेकर विवाद हो गया. करणी सेना जिलाध्यक्ष सचिन राघव ने इसका विरोध किया और कथित विवादित बयान दिए. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सीओ संजीव तोमर से उनकी बहस हुई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. (Photo: Screengrab) करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. (Photo: Screengrab)

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र स्थित खेरेश्वर धाम शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ जुटी थी. इसी दौरान मंदिर परिसर के बाहर सड़क किनारे कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग सामान बेच रहे थे, जिनमें महिलाओं के अंडरगारमेंट्स भी शामिल थे. इसे लेकर वहां मौजूद करणी सेना के जिला अध्यक्ष सचिन राघव ने माइक के माध्यम से विरोध जताना शुरू किया. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कुछ विवादित बयान भी दिए.

Advertisement

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ड्यूटी पर तैनात क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव तोमर से सचिन राघव की तीखी बहस हो गई. पुलिस और करणी सेना कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सचिन राघव को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया.

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में सचिन राघव जेल जा चुके हैं और हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे. अब एक बार फिर वे इसी तरह के मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. पुलिस और करणी सेना नेता के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement