मुरादाबाद की 22 महिलाओं का पाकिस्तानी कनेक्शन, लगातार करती थीं वहां बात

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अभी भी 22 पाकिस्तानी महिलाएं हैं. ये सभी यहां लॉन्ग टर्म वीजा पर आई हैं और अब सभी ने विवाह भी कर लिया है. सभी के बच्चे भी हैं. वहीं, इनके भी बच्चों का विवाह हो चुका है. इनमें से कइयों की पाकिस्तान में बात भी होती है.

Advertisement
मुरादाबाद की 22 महिलाओं का पाकिस्तानी कनेक्शन मुरादाबाद की 22 महिलाओं का पाकिस्तानी कनेक्शन

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 06 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आईं पाकिस्तानी महिलाओं के बारे में जांच करते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जिसके अनुसार सभी पाकिस्तानी महिलाओं ने यहां आकर शादी की है. सभी 22 महिलाओं के बच्चे भी हैं. इन बच्चों में भी कई की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं. कई की पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बात होती रही है. पुलिस इनके बारे में जानकारी जुटा रही है. 

Advertisement

आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम बाहर से रहने आए व्यक्तियों पर निगरानी रख रही है. ऐसे में पाकिस्तान की 22 महिलाएं और दो पुरुष कई दशक से मुरादाबाद जिले में रह रहे हैं. पुलिस की जांच के अनुसार सभी पाकिस्तानी महिलाओं ने यहां आकर शादी की है. 22 पाकिस्तानी महिलाओं के अलावा 2 रेफर्ड केस भी हैं. कुल 24 लोगों पर पुलिस की निगाह बनी हुई है. इनमें से कई की अपने रिश्तेदारों से बात भी होती है.

यह भी पढ़ें: Pakistan Crisis: भारत का गजब दांव... बिना जंग लड़े पाकिस्तान के हर रोज फुंक रहे 4 अरब रुपये! कंगाली में आटा गीला

पाकिस्तान से मुरादाबाद आकर शादी करने वाली सभी 22 महिलाओं के आधार कार्ड बन गए हैं. यह सरकार से मिलने वाला राशन भी ले रही हैं. हालांकि अभी तक ये सभी दीर्घकालिक वीजा पर ही हैं और इन्हें भारत की नागरिकता नहीं मिली है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कोई ऐसा व्यक्ति मुरादाबाद में नहीं रह रहा, जिनका लॉन्ग टर्म वीजा एक्सपायर हो गया हो.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इन 22 शादीशुदा पाकिस्तानी महिलाओं के 95 से ज्यादा बच्चे हैं और उनकी भी शादी हो चुकी है. जिससे उनका भी परिवार बढ़ता जा रहा है. एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया हमारे यहां 22 लोग हैं, लॉन्ग टर्म विजा पर और 2 रेफर्ड केसेज हैं. कुल 24 लोग हैं, जिन पर हम कार्रवाई कर रहे हैं. इनके पाकिस्तान से लिंक को लेकर हम जांच कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »