जब रायबरेली SP पर उखड़ गईं विधायक पल्लवी पटेल, बोलीं- 'मेरा फोन कैसे काट दिया, आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी'

रायबरेली के जगतपुर में फर्जी लोन मामले से परेशान किसान सुरेश पटेल की मौत के एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भड़क गईं. उन्होंने एसपी रवि कुमार को फोन पर दो-टूक चेतावनी देते हुए 15 दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
रायबरेली एसपी से फोन पर बात करतीं MLA पल्लवी पटेल (Photo- Screengrab) रायबरेली एसपी से फोन पर बात करतीं MLA पल्लवी पटेल (Photo- Screengrab)

शैलेन्द्र प्रताप सिंह

  • रायबरेली ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

Uttar Pradesh News: सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने बुधवार को रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछोरा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुरेश पटेल के परिजनों से मुलाकात की. 19 मार्च को फर्जी लोन के दबाव में किसान की मौत होने के बाद पुलिस द्वारा पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर विधायक ने नाराजगी जताई. उन्होंने मौके से ही एसपी रायबरेली रवि कुमार को फोन लगाकर एक महीने की देरी पर जवाब मांगा. पुलिस प्रशासन की ढिलाई और क्रॉस एफआईआर में नाबालिगों के नाम डालने के विरोध में विधायक ने 15 दिनों की समय सीमा तय की है.

Advertisement

विधायक और एसपी के बीच तीखी बहस

गांव पहुंचने के बाद पल्लवी पटेल ने जब एसपी रवि कुमार को फोन किया, तो दोनों के बीच काफी तीखा संवाद हुआ. एसपी द्वारा फोन काटने की कोशिश पर विधायक ने कड़े लहजे में कहा कि जब तक उनकी बात पूरी न हो, फोन न काटा जाए. विधायक ने सवाल उठाया कि जब मामला बीएनएस 108 जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज है, तो अब तक विवेचना के नाम पर आरोपियों को खुला क्यों छोड़ा गया है?

'15 दिन में एक्शन लें वरना दफ्तर आऊंगी'

बातचीत के दौरान जब एसपी ने 'जल्दबाजी' न करने की सलाह दी, तो विधायक का पारा चढ़ गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि एक महीना बीत जाना जल्दबाजी नहीं, बल्कि न्याय में देरी है. अंततः एसपी ने 15 दिन का समय मांगा, जिस पर पल्लवी पटेल ने अल्टीमेटम दिया कि यदि तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंचेंगी और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगी.

Advertisement

परिजनों का छलका दर्द, पुलिस पर आरोप

विधायक ने मृतक की पत्नी फूलमती को ढांढस बंधाया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. परिजनों का आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए मामले को भटका रही है. विधायक ने कहा कि पुलिस ने फर्जी लोन के मुख्य दोषियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाने के लिए क्रॉस एफआईआर में बच्चों के नाम डाल दिए हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement