'नवरात्रि में करूंगी अपने अगले कदम का ऐलान...', मिर्जापुर जाकर बोलीं Ex IAS दिव्या मित्तल, बनाया राजनीतिक पारी पर 'सस्पेंस'

IAS Divya Mittal Latest News: पूर्व IAS अफसर दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए. राजनीति में आने की घोषणा के बाद उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने से इनकार किया और नवरात्रि के दौरान अपने विजन का खुलासा करने की बात कही. राजा भैया से मुलाकात की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
दिव्या मित्तल ने विंध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया.(Photo:ITG) दिव्या मित्तल ने विंध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया.(Photo:ITG)

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पहुंची पूर्व IAS अफसर दिव्या मित्तल ने विंध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया. IAS से इस्तीफा देने और राजनीति में आने की घोषणा के बाद पहली बार दिव्या मित्तल मीडिया के सामने आयी.

इस दौरान उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों, राजा भैया से मुलाकात की चर्चाओं और आगे के कदम के बारे में खुलकर अपनी बात रखी.

दिव्या मित्तल ने कहा कि," नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है. इस शुभ अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है. आज उनके विंध्याचल आने का मुख्य उद्देश्य मां के दर्शन-पूजन करना ही था.

उन्होंने राजनीति में आने और किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की चर्चाओं पर कहा कि स किसी भी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन नहीं करने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य को लेकर उनकी सोच और विजन क्या है, इसकी सार्वजनिक घोषणा नवरात्रि के दौरान ही की जाएगी.

Advertisement

वही राजा भैया के साथ सोशल मीडिया में आये फ़ोटो को लेकर उनका कहना था. ऐसी किसी से कोई बातचीत या मुलाकात नही हुई है. लहुरियादह जाने की संभावना के सवाल पर उन्होंने बताया कि एक माता जी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है. उनका आशीर्वाद लेने के लिए जल्द ही वहां जा सकती हूं.

इससे पहले मिर्ज़ापुर के जिगना में दिव्या मित्तल के समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया. उनके ऊपर पुष्पवर्षा किया. फिलहाल दिव्या मित्तल नवरात्र में नौ दिनों तक विंध्याचल में रुक कर अपने अगले रणनीति की तैयारी करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »