मेरठ में रेप के आरोपी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, परिजनों ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

मेरठ के सरधना इलाके में रेप के आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. परिजनों का आरोप है कि रेप केस और कथित ब्लैकमेलिंग की वजह से वह मानसिक तनाव में था. फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
घटना के बाद मौके पर लग गई भारी भीड़. (Photo: Screengrab) घटना के बाद मौके पर लग गई भारी भीड़. (Photo: Screengrab)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

मेरठ के सरधना में बुधवार की देर शाम अटेरना-सरधना मार्ग पर एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली. युवक पर रेप का केस चल रहा था. परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है. इस मामले की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

दरअसल, मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगियान का रहने वाला 23 वर्षीय साकिब बुधवार शाम घर से बाहर गया था. रात करीब 9 बजे साकिब अटेरना मार्ग पर पड़ा मिला. उसके सीने में गोली लगी थी. राहगीरों ने परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद उसे सीएससी सरधना लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. मरने से पहले उसने अपने दोस्त को फोन भी किया था और आत्महत्या की बात कही थी. साकिब कपड़े बेचने का काम करता था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली दरिंदगी: फुटपाथ से सोती 10 साल की बच्ची को अगवा कर रेप-हत्या, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

परिजनों का आरोप है कि साकिब पर एक युवती ने रेप का केस दर्ज कराया था, जिससे वह तनाव में था. आरोप है कि लगातार युवती और उसके परिजनों द्वारा साकिब को ब्लैकमेल किया जा रहा था. साकिब और युवती दोनों मिलते-जुलते थे. युवती साकिब से पैसे लेती रहती थी. साकिब ने अब पैसे देने से मना कर दिया तो उस पर रेप का केस दर्ज करा दिया. 

Advertisement

इस मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने कहा कि थाना सरधना के अटेरना पुल के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी. तत्काल थाने की टीम मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. यह भी सामने आया है कि घटना से कुछ समय पहले उसने अपने एक दोस्त को कॉल किया था, और खुदकुशी की बात कही थी. एक महिला ने उस पर रेप का केस दर्ज कराया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »