मऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भिड़ंत... मां-बेटे और पिता समेत 5 की मौत

मऊ जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक स्कॉर्पियो और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. जिससे स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
मऊ में हुआ दर्दनाक हादसा. (Photo: Screengrab) मऊ में हुआ दर्दनाक हादसा. (Photo: Screengrab)

दुर्गा किंकर सिंह

  • मऊ,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हुआ. जहां स्कॉर्पियो और टेलर (ट्रेलर ट्रक) की आमने-सामने की टक्कर हो गई. मरने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में हाईवे से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे टेलर से उसकी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए. हादसे में पति, पत्नी और उनके बेटे समेत कुल पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार. (Photo: Durga Kinker Singh/ITG)

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया है.

Advertisement

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है. हालांकि, टेलर चालक से पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ पाएंगे. मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी जारी है.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस. (Photo: Durga Kinker Singh/ITG)

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement