गर्मी के कारण युवक ने ATM रूम को ही बना दिया 'बेडरूम', हाफ पैंट और टीशर्ट पहनकर सोते आया नजर

उत्तर प्रदेश के मऊ में SBI के एटीएम के अंदर एक युवक के सोते हुए वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस बैंक की सुरक्षा और गार्ड की तैनाती की जांच कर रही है.

Advertisement
SBI ATM में आराम से सोता मिला युवक.(Photo:Screengrab) SBI ATM में आराम से सोता मिला युवक.(Photo:Screengrab)

दुर्गा किंकर सिंह

  • मऊ ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

UP News: मऊ जनपद स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भीटी ब्रांच के एटीएम रूम के अंदर एक युवक का सोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

कोतवाली थाना इलाके का यह मामला है. वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि वह युवक हाफ पैंट और टीशर्ट पहनकर एटीएम रूम के अंदर एटीएम मशीन के सामने नीचे फर्श पर आराम से सोया हुआ है.

Advertisement

वीडियो के वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एटीएम रूम में सोते हुए युवक के बारे में जानकारी करने में जुटी हुई है. साथ ही एटीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड और उस क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है.

इस पूरे मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर समीक्षा की जा रही है. हालांकि पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या युवक गर्मी के कारण एसी लगे हुए एटीएम के कमरे में सोता हुआ दिखाई दे रहा है. देखें VIDEO:- 

मऊ के सीओ सिटी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि... भीटी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एसबीआई बैंक के एटीएम के अंदर एक व्यक्ति सोता हुआ दिखाई दे रहा है और उसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस संदर्भ में हम अभी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं कि वह कौन व्यक्ति है और किन परिस्थितियों में वह एटीएम में लेटा हुआ था. साथ ही वहां की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी हम समीक्षा कर रहे हैं कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है.

Advertisement

सीओ सिटी ने बताया कि समीक्षा के आधार पर जो भी निष्कर्ष आएगा उस पर हम कार्रवाई करेंगे. बैंक से भी हम पता कर रहे हैं कि वहां पर किसी गार्ड की व्यवस्था थी या नहीं. अगर नहीं थी तो क्यों नहीं थी और अगर वह था तो कहां था? जैसे ही चीजें छन करके बाहर आएंगी. उसके आधार पर हम नियमानुसार कार्रवाई करेंगे.

वीडियो देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह व्यक्ति गर्मी के कारण एटीएम में एसी चलने से वहां पर लेटा हुआ है. उसकी अन्य कोई संदिग्ध गतिविधियां नहीं दिखाई दे रही हैं और वह लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »