खूबसूरत महिलाओं को पति के खिलाफ भड़काता, फिर दोस्ती कर करता था ठगी... शातिर ठग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाकर ठगी करने के आरोपी लोकेन्द्र को गिरफ्तार किया है. हाथरस निवासी आरोपी पर महिलाओं के मन में उनके पति और परिवार के प्रति अविश्वास पैदा कर उन्हें डराने और गुमराह करने का आरोप है.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrabs) पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrabs)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना और उन पर भरोसा करना कई बार भारी पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए खूबसूरत महिलाओं से संपर्क करता था. आरोप है कि वह महिलाओं के मन में उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अविश्वास पैदा कर उन्हें डराता और गुमराह करता था. इसके बाद धोखाधड़ी करके उनके सोने-चांदी के कीमती आभूषण ठग लेता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया से संपर्क, फिर महिलाओं को बनाता था निशाना
मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने इस मामले में हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला सुखा निवासी लोकेन्द्र पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था. इसके बाद वह उनके पति और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश करता था. आरोप है कि वह महिलाओं को डराकर और गुमराह करके उन्हें अपने जाल में फंसाता था और फिर धोखाधड़ी से उनके कीमती आभूषण हासिल कर लेता था.

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरीके से कितनी महिलाओं को निशाना बनाया और ठगी की घटनाओं को किस तरह अंजाम दिया.

30 लाख के आभूषण बरामद, कई तरह के गहने शामिल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के करीब 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं. बरामदगी में कंठी और चेन, ओम लॉकेट लगी चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट, हार, कंगन, चूड़ियां और मंगलसूत्र समेत कई तरह के गहने शामिल हैं. बरामद आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है.

Advertisement

एसपी सिटी राजीव कुमार के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाले आरोपी लोकेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »