मथुरा में 'इंजीनियर बाबा' गिरफ्तार: बीटेक-एमटेक युवतियों का ब्रेनवाश कर करता था शोषण

मथुरा की गोवर्धन पुलिस ने साधु के भेष में छिपे एक बेहद शातिर और पढ़े-लिखे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी ऑनलाइन माध्यम से भजन-कीर्तन मंडली चलाकर उच्च शिक्षित युवतियों को अच्छे पैकेज का झांसा देता था और उनका शोषण करता था.

Advertisement
आरोपी अभिषेक मिश्रा उर्फ आदि कर्ता गिरफ्तार (Photo- Screengrab) आरोपी अभिषेक मिश्रा उर्फ आदि कर्ता गिरफ्तार (Photo- Screengrab)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस ने युवतियों और महिलाओं का ब्रेनवाश कर उनका शोषण करने वाले साधु वेषधारी आरोपी बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदि कर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. मूल रूप से भुवनेश्वर (उड़ीसा) का रहने वाला 30 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर अभिषेक मिश्रा पिछले 3 साल से गोवर्धन में रह रहा था. 

वह ऑनलाइन माध्यम से भजन-कीर्तन मंडली बनाकर बीटेक और एमटेक पास युवतियों को अच्छे पैकेज का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था. आरोपी उनका ब्रेनवाश कर जबरन विवाह रचाता था और उनका शोषण करता था. उसके मोबाइल से 25 से 30 अश्लील फोटो भी पाए गए हैं. उसने दर्जन भर से अधिक युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा था. 

Advertisement

अच्छे पैकेज का लालच और विवाह का खेल

पकड़ा गया आरोपी कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि एक मैकेनिकल इंजीनियर है जिसने साधु का चोला ओढ़ रखा था. वह अपने ऑनलाइन ग्रुप के जरिए पढ़ी-लिखी महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था. उन्हें अच्छे पैकेज और भजनों के जाल में फंसाकर गोवर्धन बुलाता था. वहां उनका इस कदर ब्रेनवाश किया जाता था कि वे सब कुछ भूलकर उसके समूह में शामिल हो जाती थीं. इसके बाद आरोपी उनके साथ 'गंधर्व विवाह' के नाम पर संबंध बनाता था.

उड़ीसा की पीड़िता ने खोली पोल, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाए लोग

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, इस पूरे घिनौने खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब उड़ीसा की एक पीड़ित युवती ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस में लिखित तहरीर दी. सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी अभिषेक मिश्रा को दबोच लिया गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बाबा के चंगुल से दो युवतियों और एक युवक को सकुशल बरामद करके उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »