घरेलू विवाद में रिश्तों का खून, शख्स ने की सगे भाई भाभी की हत्या, छोटे भाई को भी किया घायल

सीतापुर के नैमिषारण्य में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई और भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि दूसरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दंपत्ति को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
घरेलू विवाद में रिश्तों का खून (Photo: representational image) घरेलू विवाद में रिश्तों का खून (Photo: representational image)

अरविंद मोहन मिश्रा

  • सीतापुर,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

उत्तर प्रदेश में सीतापुर के नैमिषारण्य इलाके में बुधवार की देर शाम एक भीषण वारदात से सनसनी फैल गई. पारिवारिक विवाद में एक भाई ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिससे पूरा परिवार ही तहस नहस हो गया. यहां एक कलियुगी भाई ने अपने सगे भाई और भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी जबकि दूसरे भाई पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

Advertisement

बताते चलें कि नैमिषारण्य थाना इलाके के ठाकुर नगर निवासी श्यामू का बुधवार शाम किसी घरेलू बात को लेकर अपने बड़े भाई हरीश एवं छोटे भाई रामू से विवाद होने लगा. विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. मंझले भाई श्यामू ने अपने दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जब तक दोनों भाई कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी ने दोनों को लहू-लुहान कर दिया. 

दोनों को बचाने पहुंची बड़े भाई हरीश की पत्नी पूनम पर भी आरोपी द्वारा कई प्रहार किए गए जिससे वह भी अचेत हो गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने हरीश एवं उसकी पत्नी पूनम को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल रामू को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय सीतापुर भेजा गया है. 

Advertisement

दम्पत्ति की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है. अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह चौहान ने बताया कि पारिवारिक विवाद में यह वारदात हुई है. पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement