श्रद्धा दुबे मामले में लखनऊ पुलिस पर एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए, DGP मुख्यालय से अटैच

श्रद्धा दुबे मामले के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है. DCP सेंट्रल जोन विक्रांत वीर को पद से हटाकर DGP मुख्यालय से अटैच किया गया है. इससे पहले हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को भी हटाया गया था.

Advertisement
शिवा मर्डर केस में श्रद्धा को आरोपी बनाया गया है. (Photo-ITG) शिवा मर्डर केस में श्रद्धा को आरोपी बनाया गया है. (Photo-ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस विभाग पर कार्रवाई हुई है. डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर को पद से हटा दिया गया है. उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है. इससे पहले हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को भी लाइन अटैच किया गया था. शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे समेत कई लोग आरोपी हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

Advertisement

इंस्पेक्टर के बाद DCP पर कार्रवाई

शिवा शर्मा हत्याकांड में पहले हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया. अब डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर को भी उनके पद से हटा दिया गया है. उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है. अधिकारियों पर कार्रवाई के बीच पुलिस मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: 'मैं भागी नहीं, सदमे में थी...' लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में जिस श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही पुलिस, वो मीडिया को इंटरव्यू दे रही

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को हजरतगंज इलाके के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे हादसा माना गया था. हालांकि, शिवा के परिवार ने उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे और उससे जुड़े लोगों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत से पहले लगी गंभीर चोटों का जिक्र हुआ. 

Advertisement

पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश समेत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. तीन आरोपियों पर पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. श्रद्धा दुबे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »