लखनऊ: होली के दिन नशे की हालत में था युवक, लड़खड़ाकर शारदा नहर में जा गिरा, तलाश जारी

होली के दिन लखनऊ के पारा इलाके में एक युवक नशे की हालत में शारदा नहर में गिर गया. लोगों को पता चला तो अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तेज बहाव के कारण युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है.

Advertisement
नशे की हालत में नहर में गिरा युवक. (Photo: Screengrab) नशे की हालत में नहर में गिरा युवक. (Photo: Screengrab)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

होली के मौके पर लखनऊ के पारा इलाके में एक युवक शारदा नहर में गिर गया. यह घटना तिकुनिया स्थित शारदा नहर की है. युवक नशे की हालत में था और बैलेंस बिगड़ने से बाउंड्री वॉल के नीचे नहर में जा गिरा. सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, पारा थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और नहर में युवक की तलाश जारी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है. युवक नशे की हालत में था. बताया जा रहा है कि वह नहर के किनारे घूम रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण बाउंड्री वॉल के नीचे से फिसलकर सीधे नहर में जा गिरा.

यह भी पढ़ें: नशे की हालत में पहले पत्नी को गला रेतकर मार डाला, फिर खुद खा लिया जहर... सीतामढ़ी में खौफनाक कांड

घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग तुरंत कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और पुलिस को भी जानकारी दी. कुछ लोगों ने नहर में युवक को खोजने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कतें आ रही हैं.

Advertisement

युवक की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर युवक की तलाश कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो मौजूद नहीं था. फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement