लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम उस समय विवादों में घिर गया, जब सस्पेंड पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के भाषण को लेकर कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हो गया. आयोजन के दौरान जब उन्होंने सरकार विरोधी और मंदिर-चंदा जैसे मुद्दों पर बोलना शुरू किया, तो आयोजकों ने उन्हें रोक दिया.
बताया गया कि इस पर नाराज होकर अलंकार अग्निहोत्री दोनों हाथों में फरसा लेकर दोबारा मंच पर लौट आए. उनके इस कदम से कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: फटे जूते, एक ही शर्ट में हफ्तों काम, 5 हजार से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य... लखनऊ के मानवेंद्र सिंह की कहानी
देखें वीडियो...
मंच पर नारेबाजी और हंगामा
घटना के दौरान उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी की, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया. कार्यक्रम की गरिमा के बीच अचानक हुए इस घटनाक्रम से उपस्थित लोग असहज नजर आए.
इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा, यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे. घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बनी रही.
आशीष श्रीवास्तव