मुरादाबाद: LKG की छात्रा को स्कूल में मच्छर ने काटा, DM ने लिया एक्शन

मुरादाबाद के एक निजी स्कूल में एलकेजी छात्रा को बार-बार मच्छर काटने पर अभिभावक ने डीएम से ई-मेल के जरिए शिकायत की है. पहली शिकायत पर ध्यान न देने से चिंतित पिता ने डेंगू-मलेरिया के खतरे का हवाला देकर फॉगिंग की मांग की. डीआईओएस ऋतु तोमर ने स्कूल को तुरंत फॉगिंग के निर्देश जारी किए हैं.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

जगत गौतम

  • मुरादाबाद ,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक निजी स्कूल की एलकेजी छात्रा को स्कूल परिसर में बार-बार मच्छर काटने का मामला सामने आया है. बच्ची के अभिभावक ने इस संबंध में जिलाधिकारी (DM) को ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है और स्कूल में स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है.

अभिभावक का आरोप है कि पहली बार मच्छर काटने की घटना के बाद उन्होंने स्कूल डायरी में इसकी शिकायत लिखी थी, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया. इसके बाद दोबारा बच्ची को स्कूल में मच्छर ने काट लिया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।.

Advertisement

शिकायत में अभिभावक ने कहा कि मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है. ऐसे में स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बच्चों के लिए साफ-सुथरा और मच्छर मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए.

अभिभावक ने डीएम से मामले की जांच कर स्कूल परिसर में नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई और मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी इंतजाम कराने की मांग की है.

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ऋतु तोमर ने 'आजतक' से बातचीत में बताया कि सभी स्कूल परिसर में नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई और मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी इंतजाम के निर्देश दिए हुए हैं. शिकायत मिलने के बाद प्राइवेट स्कूल को भी निर्देश दिए हैं  कि फॉगिंग करवाएं, क्योंकि प्राइवेट स्कूल को ये सब इंतजाम खुद करने होते हैं, लेकिन ऐसी दिक्कत न आये इसके चलते प्राइवेट स्कूल से भी इस विषय पर निर्देश दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »