दुधवा के जंगल में दिखा अति दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध एशियन किंग, जानें खासियत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध मिला है. पार्क के अधिकारियों का कहना है कि गिद्ध प्रकृति के सफाईकर्मी कहे जाते हैं, इनके संरक्षण के लिए सरकार ने महाराजगंज जिले में जटायु ब्रीडिंग सेंटर तैयार किया है.

Advertisement
दुधवा के जंगल में दिखा अति दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध. दुधवा के जंगल में दिखा अति दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध.

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी,
  • 15 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में गिद्धों के एक अति दुर्लभ प्रजाति का रेड हेडेड वेल्चर दिखा है. इसके बाद से दुधवा टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी है. दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रंगा राजू टी ने कहा कि अभी दुधवा में सोनालीपुर रेंज के अंतर्गत एक रेड हेडेड वेल्चर मिला है. उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है. यह रेड हेडेड वेल्चर है. यह क्रिटिकली एंडेंजर कैटेगरी में है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह गिद्ध आईयूसीएन कैटेगरी में है. यह काफी रेयर वल्चर है. वल्चर में जितनी प्रजातियां हैं, उनमें यह रेड हेडेड वल्चर सबसे रेयर है. इसे किंग वल्चर बोला जाता है. अभी यह दुधवा में दिखा है. दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने कहा कि प्रकृति के सफाई कर्मचारी कहे जाने वाले गिद्धों की यह प्रजाति समस्त प्रजातियों में अत्यंत दुर्लभ है. प्रदेश सरकार द्वारा दुर्लभ प्रजाति के रेड हेडेड वल्चर को संरक्षण देने के लिए महाराजगंज में जटायु ब्रीडिंग सेंटर बनाया जा रहा है.

बीते दिनों कानपुर में मिला था सफेद हिमालयन गिद्ध

उत्तर प्रदेश के कानपुर के ईदगाह कब्रिस्तान में एक सफेद हिमालयन गिद्ध मिला था, इस गिद्ध के पंख लगभग पांच-पांच फीट के थे. अनुमान लगाया जा रहा था कि इस गिद्ध की उम्र सैकड़ों साल है. लोगों का कहना था कि यहां गिद्ध का जोड़ा कई दिन से डेरा डाले था. बताया जा रहा है कि गिद्ध की पहचान करने के बाद ईदगाह में रहने वाले सफीक नाम के युवक ने अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर बड़ी चादर तानकर उसे पकड़ा. सफेद गिद्ध को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »