यूपी: मंदिर में पूजा की, प्रसाद चढ़ाया, हाथ जोड़े... फिर लड्डू गोपाल की मूर्ति ले उड़ा चोर, VIDEO

Meerut News: चोर ने पहले सामान्य श्रद्धालु की तरह मंदिर में एंट्री की फिर पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति चुराकर फरार हो गया. चोर की करतूत मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मूर्ति की बरामदगी को लेकर इलाके के लोगों ने जमकर हंगामा किया.

Advertisement
मेरठ में मंदिर से मूर्ति चोरी मेरठ में मंदिर से मूर्ति चोरी

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 26 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

यूपी के मेरठ में एक मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई. सुबह जब लोगों की खबर मिली तो हड़कंप मच गया. चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इसमें दिखाया गया कि कैसे रात के अंधेरे में मंदिर से मूर्ति चोरी कर रहा है. हालांकि, पुलिस ने लड्डू गोपाल की मूर्ति बरामद करने का दावा किया है, मगर लोगों का कहना है कि ये मूर्ति दूसरी है.  

Advertisement

पूरी घटना थाना मेडिकल क्षेत्र के प्रवेश विहार की है, जहां रविवार रात को एक मंदिर से चोर लड्डू गोपाल की मूर्ति चुरा ले गया. ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोरी के बाद मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया. उनका आरोप है कि पुलिस ने जो मूर्ति बरामद की है वो असली वाली नहीं है., फिलहाल, इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. अधिकारियों का बस इतना कहना है कि जांच की जा रही है. 

दरअसल, मंदिर सुमन गर्ग के निवास स्थान पर बना था. यहीं से चोरों ने लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी कर ली. लड्डू गोपाल की चोरी हो जाने के बाद परिवार बेहद दुखी है. आरोप है कि रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड्डू गोपाल बरामद करने का दावा किया. लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब परिजनों ने कह दिया कि बरामद हुई मूर्ति उनकी नहीं है. 

Advertisement

पहले की पूजा, फिर चुराई मूर्ति 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पहले चोर ने पूजा की और उसके बाद वह मूर्ति को चोरी कर ले गया. इलाके के लोगों ने बताया कि 16 साल पहले लड्डू गोपाल की मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई थी. लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी होने के बाद इलाके के लोगों ने चौकी के बाहर पहुंचकर हंगामा किया. 

वहीं, इस घटना पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ा था जिसके पास से कई मूर्तियां बरामद की गई हैं. पहचान के लिए इलाके के लोगों को सारी मूर्तियां मूर्ति दिखाई जाएंगी. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »