दुल्हन को पसंद नहीं आया फौजी दूल्हा, सुहागरात से पहले प्रेमी संग हुई फुर्र

कौशांबी में सेना के जवान की शादी तो हुई, लेकिन सुहागरात वाले दिन ही दुल्हन फरार हो गई. लुटेरी दुल्हन अपने साथ 5 लाख नकद और 15 लाख रुपये के गहने भी ले गई.

Advertisement
सुहागरात से पहले भागी दुल्हन. (Photo: Representational ) सुहागरात से पहले भागी दुल्हन. (Photo: Representational )

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाह के तुरंत बाद दुल्हन फुर्र हो गई. आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही फौजी दूल्हे को ठुकरा दिया और घर में रखे 5 नकद और 15 लाख के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. घटना के बाद ससुराल पक्ष सदमे में है, वहीं पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है.

Advertisement

पूरा मामला करीब एक सप्ताह पहले सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है. युवती की शादी 8 फरवरी को मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी. युवक भारतीय थल सेना में है. बहरहाल बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे दूल्हे के साथ युवती ने दुल्हन बनकर पूरे रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. फिर मां-बाप समेत अन्य परिजन व रिश्तेदारों ने बेटी की विदाई की. लेकिन शायद दुल्हन किसी और को ही अपना दूल्हा मान बैठी थी. आरोप है कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही ससुराल से 5 लाख नकद और लगभग 15 लाख के गहने लेकर फरार हो गई.

यह भी पढ़ें: 4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन... सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, चर्चा में शादी

दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग पर जताई थी आपत्ति

Advertisement

देर रात जब ससुराल के लोगों को जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी. हालांकि, परिजनों ने इसे नजर अंदाज कर दिया. आरोप है कि दुल्हन पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की योजना बना चुकी थी.

पीड़ित पति ने एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि मेरी पत्नी जब रात में सो रही थी, तभी सराय अकिल थाना क्षेत्र का रहने वाला निकेश कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया.  सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement