कानपुर: थाने के भीतर युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

कानपुर के महाराजपुर थाने में पत्नी से विवाद के बाद कार्रवाई का दबाव बना रहे एक युवक ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली. युवक को बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी और दो सिपाही भी झुलस गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
शख्स को बचाने में झुलसे पुलिसवाले (Photo- ITG) शख्स को बचाने में झुलसे पुलिसवाले (Photo- ITG)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

कानपुर के महाराजपुर थाने में महेश नाम के युवक ने अपनी पत्नी पूनम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के सामने गेट पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली. एक दिन पहले ही पत्नी पूनम ने महेश के खिलाफ इसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. थाने में मौजूद थाना प्रभारी जनार्दन सिंह और सिपाहियों ने कपड़ा डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. इस हादसे में युवक को बचाने के दौरान थानेदार और दो-तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए. पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement

पत्नी की रिपोर्ट से नाराज था पति

महेश का अपनी पत्नी पूनम के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. एक दिन पहले ही पूनम ने महाराजपुर थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इसी बात से नाराज होकर महेश आज थाने पहुंचा. वह पुलिस पर लगातार दबाव बना रहा था कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है. उसने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से उस पर भी कार्रवाई करने की मांग की.

समझाने के दौरान गेट पर जाकर लगाई आग

थाने में मौजूद पुलिसकर्मी महेश को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस उसे समझा रही थी कि मामले की जांच की जा रही है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा. इसी बातचीत के दौरान, महेश अचानक थाने के गेट की तरफ गया। वह अपने साथ केरोसिन लेकर आया था, जिसे उसने खुद पर छिड़का और माचिस जलाकर आग लगा ली।

Advertisement

बचाने दौड़े पुलिसकर्मी भी आए लपटों की चपेट में

महेश को आग की लपटों में घिरा देख थाने में हड़कंप मच गया. थाना प्रभारी जनार्दन सिंह और अन्य सिपाही उसे बचाने के लिए तुरंत दौड़े. पुलिसकर्मियों ने कपड़ा डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इस प्रक्रिया में थानेदार के हाथ झुलस गए और सिपाहियों को भी हल्की चोटें आईं. एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »