कानपुर: हूटर बजाती स्कॉर्पियो रोकी तो महिला दारोगा को दांत से काटा, दो बहनें गिरफ्तार

कानपुर के कल्याणपुर में हूटर बजाती स्कॉर्पियो रोकना पुलिस को भारी पड़ गया. चेकिंग के दौरान दो बहनों ने महिला दारोगा से अभद्रता की और हाथ पर दांत से काट लिया. पुलिस ने गाड़ी सीज कर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया है.

Advertisement
कानपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी महिला (Photo- Screengrab) कानपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी महिला (Photo- Screengrab)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हूटर बजाती स्कॉर्पियो को रोकना पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गया. चेकिंग के दौरान वाहन रोकने पर स्कॉर्पियो सवार दो सगी बहनों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने दोनों पर महिला दारोगा से अभद्रता और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है. 

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन स्थानीय पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी.  इसी दौरान हूटर लगी एक स्कॉर्पियो को रोककर उसके दस्तावेज मांगे गए. आरोप है कि इस बात को लेकर गाड़ी में मौजूद दोनों बहनें नाराज हो गईं और पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी. 

Advertisement

इस पर पुलिस स्कॉर्पियो को थाने ले आई और नियमों के उल्लंघन में वाहन सीज कर दिया. इसके बाद दोनों बहनें थाने पहुंचीं, जहां काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आरोप है कि हंगामे के दौरान एक महिला दारोगा के हाथ में दांत से काट लिया गया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई.

करीब आधे घंटे तक चले विवाद के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया. उनके खिलाफ शांतिभंग समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है.

पुलिस का कहना है कि तेज आवाज में हूटर बजाना यातायात नियमों का उल्लंघन है. वहीं, थाने में हंगामा और पुलिसकर्मियों से अभद्रता किए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है. फिलहाल, ये घटना इलाके में चर्चा का विषय है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »