'गैंगरेप करने वाला आपके जैसे कपड़े पहने था', आरोपी दारोगा अमित मौर्या से बोली थी पीड़िता, कानपुर कांड का Video

कानपुर गैंगरेप मामले में घटना के अगले दिन का एक वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में पीड़िता, आरोपी दारोगा और कथित पत्रकार चौकी में दिखते हैं. महिला पुलिसकर्मी की गैरमौजूदगी और दबाव बनाने के आरोप सामने आए हैं. पुलिस जांच की बात कह रही है.

Advertisement
गैंगरेप का आरोपी दारोगा फरार  (Photo: Screengrab) गैंगरेप का आरोपी दारोगा फरार (Photo: Screengrab)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 12 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

कानपुर गैंगरेप मामले में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में. घटना को छह दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी दारोगा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और टीमें भी लगाई गई हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है.

इसी बीच घटना के अगले दिन का एक वीडियो सामने आया है, जो पुलिस की कथित लापरवाही को साफ तौर पर दिखाता है. वीडियो में पीड़िता और उसका भाई भीमसेन चौकी के अंदर आते हुए नजर आते हैं. उस समय चौकी में तत्कालीन चौकी प्रभारी दिनेश सिंह, आरोपी दारोगा अमित मौर्या और पत्रकार शिवबरन मौजूद थे.

Advertisement

गैंगरेप मामले में चौकी के अंदर का वीडियो आया सामने

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़िता पत्रकार शिवबरन को देखते ही पहचान लेती है. जब निलंबित चौकी प्रभारी दिनेश कुमार दूसरे व्यक्ति के बारे में पूछते हैं, तो पीड़िता का भाई शिवबरन की ओर इशारा कर देता है. इसके बाद शिवबरन पीड़िता के भाई को गाली देता है. इसी दौरान आरोपी दारोगा अमित मौर्या किसी से वीडियो बनाने के लिए कहता हुआ सुनाई देता है.

पीड़िता सिसकते हुए बताती है कि घटना में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था. जब उससे पूछा जाता है कि क्या वह उसे पहचानती है, तो पीड़िता कहती है कि उसने पुलिस जैसी वर्दी पहन रखी थी. इस पूरे घटनाक्रम में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि एक रेप पीड़िता से पूछताछ के दौरान वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी.

Advertisement

वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की कामकाज की पोल

वीडियो में यह भी दिखता है कि कथित आरोपी पत्रकार पुलिस के सामने ही पीड़िता के भाई को धमकाता और गाली देता है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती. इस वीडियो को लेकर अब पुलिस जांच की बात कह रही है. इस मामले पर डीसीपी वेस्ट काशी मापड़ी का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है. जांच में जिन लोगों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »