जौनपुर: चालान को लेकर हुई कहासुनी, पुलिसकर्मी ने महिला को धक्का देकर गिराया, फिर बरसाई लात, सस्पेंड- VIDEO

जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में चालान को लेकर हुए विवाद में एक सिपाही द्वारा महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अभद्रता करते हुए महिला को धक्का दिया और पैर से मारा. घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी सिपाही हिमांशु राव को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
युवक ने पुलिसकर्मी को नेम प्लेट दिखाने को बोला, इसके बाद विवाद बढ़ गया. (Photo: Screengrab) युवक ने पुलिसकर्मी को नेम प्लेट दिखाने को बोला, इसके बाद विवाद बढ़ गया. (Photo: Screengrab)

आदित्य प्रकाश भारद्वाज

  • जौनपुर,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

यूपी की जौनपुर पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है. कुछ दिनों पहले शो-रूम से पुलिसकर्मी मोबाईल फोन चुराते नजर आए थे. ताजा मामला महिला के साथ मारपीट का है. थाने के गेट पर यूपी पुलिस का सिपाही महिला के साथ मारपीट करता नजर आया. वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है.

दरअसल, जौनपुर के सुरेरी थाने के गेट के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो मंगलवार का है. थाने के पड़ोस के एक गांव का युवक अपनी दो सगी बहनों के साथ बाइक से जा रहा था. थाने के सामने पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीनों लोगों को रोक दिया. 3 सवारी और हेलमेट ना होने के कारण चालान कर दिया गया. आरोप है इसी दौरान सिपाही हिमांशु राव इनके साथ अभद्रता करने लगा. विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा.

Advertisement

दोनों बहनों ने अपने भाई का पक्ष लिया. पुलिसकर्मी इस दौरान उलझ गया. युवक ने पुलिसकर्मी को नेम प्लेट दिखाने को बोला. पुलिसकर्मी अपनी नेम प्लेट छुपाने लगा. लड़की ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और फिर पैर से मारने लगा.

मौके पर मौजूद किसी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. सुरेरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि चालान के दौरान इस तरह कि घटना सामने आयी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement