इकबाल पूरे परिवार को बाइक पर बैठाकर जा रहा था ससुराल, बीच रास्ते में ट्रक ने मार दी टक्कर, बेटे की हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया. हादसे में 10 साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई. जबकि माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हैं. तीनों को ऋषिकेश एम्स में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement
सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत(photo:itg) सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत(photo:itg)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चांदपुर रोड पर सब्जी मंडी के सामने देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार चार लोग बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गए. हादसे में 10 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को उपचार के लिए हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक गांव फरीदपुर के निवासी इकबाल अपनी पत्नी नसरीन, 10 साल के बेटे अबूताल्हा और बेटी मरियम के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल जा रहा था. चांदपुर रोड पर सब्जी मंडी के सामने पहुंचते ही सामने से तेज स्पीड़ मे आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग बाइक सहित ट्रक के नीचे जा फंसे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. 

यह भी पढ़ें: स्कूटी में टक्कर मारी, फिर गले से खींच ली चेन... पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे रिटायर्ड अफसर, CCTV से पकड़े गए आरोपी

वहां आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. काफी मशक्कत के बाद ट्रक को पीछे हटवाकर चारों को आधे घंटे बाद ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक 10 साल के अबू ताल्हा की मौत हो चुकी थी. वहीं इकबाल, उसकी पत्नी नसरीन और बेटी मरियम गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर परिजन तीनों को बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है.

Advertisement

हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और लोगों में घटना को लेकर आक्रोश रहा. पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है. सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »