आजमगढ़ में साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को बेकाबू कार ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

आजमगढ़ में एक सड़क हादसे में दो कॉलेज छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई. सोमवार को तेज रफ्तार कार ने दोनों लड़कियों की साइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे छात्राओं की मौत हो गई. 

Advertisement
साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को बेकाबू कार ने रौंदा साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को बेकाबू कार ने रौंदा

aajtak.in

  • आजमगढ़,
  • 09 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक सड़क हादसे में दो कॉलेज छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सोमवार को तेज रफ्तार कार ने दोनों लड़कियों की साइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे छात्राओं की मौत हो गई. 

हाइवे पर छात्राओं को कार ने कुचला

यह घटना आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर हुई, जब आजमगढ़ की ओर से आ रही कार ने 21 साल की आंचल यादव और 20 साल की अंशिका यादव को कुचल दिया. पुलिस ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं थी. स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. आंचल यादव को बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. 

Advertisement

हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार

उन्होंने बताया कि इधर, अंशिका यादव को लालगंज के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे छात्राएं साइकिल से मैखरगपुर स्थित श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ. मामला दर्ज कर लिया गया है. मौके से फरार हुए कार चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

बता दें कि किसी वाहन द्वारा हाइवे पर किसी को कुचलकर निकल जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »