चार PHD छात्राओं से अफेयर और बरसात वाली रात...IIT कानपुर के प्रोफेसर की कहानी में नया मोड़

Kanpur News: 'मैंने अपने अंडर पीएचडी कर रहीं चार छात्राओं से संबंध बनाए हैं...' IIT कानपुर की महिला प्रोफेसर का दावा है कि उनके प्रोफेसर पति ने खुद यह बात कही थी. इसके बाद उन्होंने घरेलू हिंसा, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और दूसरी महिलाओं से कथित संबंधों के आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई. महिला ने जान का खतरा भी जताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
IIT कानपुर के प्रोफेसर पर उनकी प्रोफेसर पत्नी ने केस दर्ज कराया है (Photo: ai generated) IIT कानपुर के प्रोफेसर पर उनकी प्रोफेसर पत्नी ने केस दर्ज कराया है (Photo: ai generated)

रंजय सिंह

  • कानपुर ,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

'मेरे पति के कई महिलाओं से संबंध हैं. विरोध करने पर वह मुझे मारते-पीटते हैं. कई बार बरसात में घर से बाहर खड़ा कर दिया. मेरे दोनों बच्चे भी इस वजह से परेशान हैं.' देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने ही पति, जो संस्थान में प्रोफेसर हैं, के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में ये गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत में दावा किया गया है कि पति के अपने विभाग की पीएचडी छात्राओं और महिला कर्मचारियों से कथित संबंध हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पति-पत्नी दोनों आईआईटी कानपुर में प्रोफेसर हैं और वर्षों से संस्थान परिसर में ही रह रहे हैं. अब यह पारिवारिक विवाद थाने तक पहुंच गया है.

Advertisement

2012 में हुई थी शादी, दोनों IIT कानपुर में हैं प्रोफेसर

एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता आईआईटी कानपुर के साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. उनके पति कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं. दोनों की शादी वर्ष 2012 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. पूरा परिवार आईआईटी परिसर में ही रहता है. महिला प्रोफेसर का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. दूसरी महिलाओं से कथित संबंधों को लेकर जब भी उन्होंने सवाल किए, उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

मेरे विभाग की लड़कियों से भी थे संबंध

एफआईआर में महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि उनके पति के अपने विभाग में पीएचडी कर रहीं कई छात्राओं से भी कथित संबंध थे. शिकायत के अनुसार आपसी विवाद के दौरान पति ने स्वयं यह बात स्वीकार की थी. इसके अलावा विभाग की दो महिला कर्मचारियों के साथ भी उनके कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, यह सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा एफआईआर में लगाए गए हैं.

Advertisement

विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई

महिला प्रोफेसर का आरोप है कि जब उन्होंने पति से इन संबंधों पर सवाल किया तो उनके साथ मारपीट शुरू हो गई. कई बार उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया. बरसात के दौरान भी घर के बाहर खड़ा रखा गया. उनका कहना है कि इस पूरे विवाद का असर दोनों बच्चों पर भी पड़ा और वे लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे. शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई बार मामला इतना बढ़ गया कि आईआईटी परिसर के सुरक्षा विभाग को बीच-बचाव करना पड़ा.

चाय-दूध फेंक देते थे, शादी की तस्वीरें जला दीं

एफआईआर में घरेलू हिंसा के कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. महिला प्रोफेसर का कहना है कि पति गुस्से में उन पर चाय और दूध फेंक देते थे. घर में तोड़फोड़ करते थे और शादी की यादगार तस्वीरों को भी जला दिया. शिकायतकर्ता का कहना है कि वह लंबे समय से इस प्रताड़ना को झेल रही थीं, लेकिन परिवार बचाने की कोशिश में चुप रहीं. महिला प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में एक और गंभीर आरोप लगाया है. उनके मुताबिक एक दिन उन्होंने पति के मोबाइल फोन में किसी महिला का कथित अश्लील वीडियो देख लिया. जैसे ही उन्होंने इस बारे में सवाल किया, पति सड़क की ओर भागे और वीडियो डिलीट कर दिया.

Advertisement

घर में CCTV लगाकर रखते थे नजर

शिकायत में कहा गया है कि पति ने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे. महिला प्रोफेसर का आरोप है कि इन कैमरों के जरिए उन पर और दोनों बच्चों पर हर समय नजर रखी जाती थी. इससे पूरा परिवार मानसिक दबाव और डर के माहौल में रहने लगा. महिला प्रोफेसर ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है. उनका कहना है कि पति के कथित संबंधों और लगातार बढ़ते विवाद के कारण उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. उन्होंने पुलिस से उचित सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू

कल्याणपुर एसीपी दिलीप सिंह ने बताया कि आईआईटी कानपुर की महिला प्रोफेसर की तहरीर पर उनके पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस हाई-प्रोफाइल मामले पर फिलहाल आईआईटी कानपुर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं शिकायतकर्ता महिला प्रोफेसर भी मीडिया के सामने आने से बच रही हैं. दूसरी ओर आरोपी प्रोफेसर का पक्ष भी अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »