पति को भेजा पकौड़े लाने, इधर बस से फुर्र हो गई पत्नी! प्रेमी संग भागने का शक

मुरादाबाद के बिलारी में विदाई कराकर घर लौट रहे पति को पकौड़े लेने भेजकर नवविवाहिता बस से लापता हो गई. पति ने प्रेमी के साथ जाने का शक जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर इंटरमीडिएट पास महिला की तलाश में जुटी है.

Advertisement
बस से ससुराल जा रही महिला हुई गायब (Photo- Screengrab) बस से ससुराल जा रही महिला हुई गायब (Photo- Screengrab)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. बस में बैठी महिला ने अपने पति को पकौड़े लेने के लिए नीचे भेज दिया और इसी दौरान वह बस से उतरकर गायब हो गई. पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ जाने का शक जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, अमरोहा जिले के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव ओसामाफी निवासी पीतम सिंह की शादी 1 दिसंबर 2025 को रामपुर जिले की निवासी रिमझिम (18) के साथ हुई थी. होली का त्योहार मनाने के लिए रिमझिम करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके चली गई थी.

सोमवार (9 मार्च 2026) को पीतम सिंह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर वापस घर ला रहा था. दोनों बस से सैफनी से बिलारी पहुंचे और वहां से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में बैठ गए.

लड़के के पिता ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे बिलारी बस स्टैंड पर बस रुकने के दौरान रिमझिम ने अपने पति से पकौड़े खाने की इच्छा जताई और उसे पास की कैंटीन से पकौड़े और पानी लेने के लिए भेज दिया. पति जब कुछ देर बाद पकौड़ी लेकर बस में लौटा तो उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी.

Advertisement

पीतम सिंह ने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला. बस में मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी.

काफी देर तक बस स्टैंड और आसपास के इलाके में तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पीतम सिंह ने बिलारी थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में उसने शक जताया है कि उसकी पत्नी रिमझिम रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव सागरपुर निवासी इमरान नामक युवक के साथ चली गई है।

पति के अनुसार रिमझिम की लंबाई करीब 5 फुट-3 इंच, रंग गोरा और शिक्षा इंटरमीडिएट तक है. लड़के के पिता का कहना है हमको कुछ मालूम नहीं था. न ही किसी पर शक था. फिलहाल, पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर रिमझिम की गुमशुदगी दर्ज कर ली है. बिलारी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंपी गई है और महिला की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »