जलती चिता से उपले निकाले, फिर सुलगाया हुक्का: हापुड़ के श्मशान में युवक की हरकत, वीडियो से मचा बवाल

श्मशान घाट... जहां हर तरफ सन्नाटा, शोक और आखिरी विदाई का माहौल होता है. लेकिन हापुड़ में इसी जगह एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. यहां एक युवक जलती चिता की आग से हुक्का सुलगा रहा था. इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.

Advertisement
युवक के दोस्त बना रहे थे वीडियो. (Photo: Screengrab) युवक के दोस्त बना रहे थे वीडियो. (Photo: Screengrab)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

उत्तर प्रदेश में हापुड़ के एक श्मशान घाट से सामने आए वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया. जलती चिता की आग से हुक्का सुलगाने का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं और मानवीय संवेदनाओं पर एक सवाल भी है.

Advertisement

शुक्रवार का दिन था. गांव की 75 साल की मुन्नी देवी का निधन हो गया था. उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही थी. परिजन और ग्रामीण भारी मन से श्मशान घाट पहुंचे. रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया, मुखाग्नि दी गई और धीरे-धीरे सभी लोग वहां से लौट गए. चिता अभी भी जल रही थी.

यहां देखें Video

लेकिन जैसे ही शोक में डूबा माहौल शांत हुआ, वहां कुछ युवक पहुंचे. उनके हाथ में हुक्का था. गांव का ही एक युवक जलती चिता के पास बैठ गया और वहां जल रहे उपलों की आग से हुक्का सुलगाने लगा. उसके साथ मौजूद उसके दोस्त इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद करते रहे.

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारे पैसे से पी रही थी क्या?' ऋषिकेश में सैलानियों का हुड़दंग, वीडियो वायरल होने पर एक्शन की मांग

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि चिता जल रही है और उसी आग से हुक्का सुलगाया जा रहा है. यह सब बेहद हैरान करने वाला था. कई ग्रामीणों का कहना था कि श्मशान घाट जैसे स्थान पर इस तरह की हरकत करना बेहद शर्मनाक है और यह समाज के संस्कारों के खिलाफ है.

यह भी पढ़ें: रील बनाने के चक्कर में हादसा! बाइक पर स्टंट करते वक्त गिरा कपल, वीडियो वायरल

कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जैसे-जैसे वीडियो लोगों तक पहुंचा, वैसे-वैसे गुस्सा बढ़ता गया. ग्रामीणों ने इस कृत्य को मृतक का अपमान बताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल गर्म हो गया. लोग इसे सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि संस्कारों और मानवीय मूल्यों के खिलाफ गंभीर कृत्य मान रहे हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई. थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की गई और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की गई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement