ग्रेटर नोएडा: घर से निकली 5 वर्षीय बच्ची, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने मार दी टक्कर, मौत- VIDEO

ग्रेटर नोएडा के जेवर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची घर से बाहर निकली. वहीं बचाने की कोशिश में बाइक चालक संतुलन खोकर नाले में गिर गया और वह भी घायल हो गया.

Advertisement
बाइक सवार ने 5 वर्षीय बच्ची को कुचला. (Photo: Screengrabs) बाइक सवार ने 5 वर्षीय बच्ची को कुचला. (Photo: Screengrabs)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. खतिवान मोहल्ले में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 5 साल की एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपने घर से बाहर निकल रही थी और सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची अचानक घर से बाहर निकली, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए.

बताया जा रहा है कि बच्ची को बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगाने और दिशा बदलने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा. इसके बाद बाइक चालक पास के नाले में जा गिरा, जिससे वह भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा.

हादसे वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
इस पूरे हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सामने आया है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक की गति काफी तेज थी और बच्ची अचानक सड़क पर आ गई, जिससे चालक को संभलने का मौका नहीं मिला. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक बच्ची के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Advertisement

इसके अलावा, परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है, जिसके चलते कानूनी प्रक्रिया सीमित दायरे में ही चल रही है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर रिहायशी इलाकों में जहां छोटे बच्चों की आवाजाही अधिक रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement