निक्की भाटी के बच्चे को मिलेगी प्रॉपर्टी, ससुराल आकर रहेगी बहन कंचन, परिवारों में हुए समझौते

ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी मौत मामले में कई महीनों से जारी विवाद के बाद नया मोड़ सामने आया है. पंचायत की मध्यस्थता में दोनों परिवारों के बीच सहमति बनने की बात सामने आई है. चर्चा का केंद्र बच्चों के भविष्य, पारिवारिक हित और आपसी सहमति से निकाले गए समाधान को माना जा रहा है.

Advertisement
निक्की भाटी केस में परिवारों में हुए समझौते (Photo: itg) निक्की भाटी केस में परिवारों में हुए समझौते (Photo: itg)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी मौत प्रकरण में एक नया घटनाक्रम सामने आया है. करीब नौ महीने से चले आ रहे विवाद के बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत की मध्यस्थता में समझौता हो गया है. पंचायत में हुई कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्ष बच्चों के भविष्य और पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए सहमति पर पहुंचे.

Advertisement

ससुराल लौटेगी निक्की भाटी की बहन 

बताया जा रहा है कि समझौते के तहत निक्की भाटी की बहन कंचन अपने ससुराल लौटेंगी. साथ ही निक्की के बच्चों के नाम संपत्ति हस्तांतरित किए जाने पर भी दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी है. परिवार के लोगों का कहना है कि बच्चों के अधिकार सुरक्षित करने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. 

सूत्रों के अनुसार, समझौते के बाद निक्की का परिवार अदालत में शपथ पत्र (एफिडेविट) दाखिल कर मामले को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू करेगा. पंचायत में दोनों पक्षों के बुजुर्गों और समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया.

संंदिग्ध परिस्थिति में जिंदा जल गई थी निक्की भाटी

गौरतलब है कि 21 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जीवित जल जाने से मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते मामला काफी सुर्खियों में रहा. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी और निक्की के पति विपिन भाटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. इसके अलावा सास, ससुर और जेठ को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब पंचायत की पहल पर सहमति बनने से लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त होने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है. दोनों परिवारों का कहना है कि बच्चों के भविष्य और पारिवारिक संबंधों को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement