'पापा, मुझे ले जाओ वरना शाहरुख मार डालेगा...', फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, सामने आया वीडियो 

गोंडा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चार महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में महिला अपने पिता से उसे घर ले जाने की गुहार लगाती दिख रही है और पति पर जान का खतरा बताती है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है.  

Advertisement
फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, सामने आया वीडियो (Photo: itg) फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, सामने आया वीडियो (Photo: itg)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने पिता से उसे मायके ले जाने की अपील करती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के कटहा घाट के पास रहने वाली महिला की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वायरल वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है, 'पापा आकर मुझे ले जाओ, वरना शाहरुख मुझे मार डालेगा. फोन भी तोड़ दिया है. अगर मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी शाहरुख की होगी.' इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि ने फोन पर बताया कि वीडियो में दिख रही महिला मूल रूप से जालौन की रहने वाली थी और उसकी शादी करीब दस साल पहले गोंडा के रहने वाले शाहरुख से हुई थी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल हो रहा वीडियो लगभग चार महीने पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया था और उस समय कोई शिकायत दर्ज कराई गई थी या नहीं.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पारिवारिक हालात और संभावित विवाद की जानकारी मिल सके.



 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »