सुबह शौच को निकली थी मुस्कान... आवारा कुत्तों ने 5 साल की मासूम को नोचकर मार डाला

गोंडा के धानेपुर क्षेत्र में 5 वर्षीय मुस्कान पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. बच्ची गांव के बाहर शौच के लिए गई थी, तभी कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला. गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. परिजनों ने आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन ने अभियान चलाने की बात कही है.

Advertisement
मुस्कान की फाइल फोटो.(Photo: Screengrab) मुस्कान की फाइल फोटो.(Photo: Screengrab)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. धानेपुर थाना क्षेत्र के धानेपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच, कल्याण नगर स्थित टहलुवन पुरवा गांव में आवारा कुत्तों ने 5 साल की मासूम बच्ची को नोच डाला. बच्ची सुबह गांव के बाहर शौच के लिए गई थी, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, विशुन लाल की 5 वर्षीय बेटी मुस्कान अपनी बहन और गांव की अन्य दो बच्चियों के साथ बाहर गई थी. इसी दौरान कुत्तों ने मुस्कान को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि कुत्तों ने बच्ची के गले पर गंभीर रूप से काटा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी.

यह भी पढ़ें: काले कपड़ों की जगह पहना बुर्का! गोंडा में छात्राओं के परफॉर्मेंस से छिड़ा विवाद; DIOS बोले- 'स्कूल में भूतों का प्ले था'

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हमले के बाद साथ गई बच्चियां घबराकर गांव की ओर भागीं और परिजनों को जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मुस्कान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना ले गए. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

Advertisement

मृतक बच्ची के चाचा श्रीकृष्ण ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मुस्कान ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया है.

परिजनों की मांग, प्रशासन का आश्वासन

बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने सरकार से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़वाया या मरवाया जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने फोन पर घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement