चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास घूमने गई लड़की से गैंगरेप, वनकर्मी बनकर आए लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

चित्रकूट के देवांगना एयरपोर्ट के पास एक युवती के साथ गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई है. वन विभाग के कर्मचारी बनकर आए तीन बाइक सवार युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट और ब्लैकमेलिंग की, फिर युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement
गैंगरेप के बाद जांच-पड़ताल करती चित्रकूट पुलिस (Photo- ITG) गैंगरेप के बाद जांच-पड़ताल करती चित्रकूट पुलिस (Photo- ITG)

aajtak.in

  • चित्रकूट ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में देवांगना एयरपोर्ट के पास बाइक से घूमने आए 17 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती के साथ तीन बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने दोनों का पीछा कर खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया और जंगल में ब्लैकमेल करते हुए पैसों व चैन की मांग की. पैसे न होने पर आरोपियों ने युवक को बेल्ट से पीटा और बंधक बना लिया. इसके बाद दो आरोपी युवती को जंगल के अंदर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

घटना के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटे पीड़ित युवक ने तुरंत पुलिस को फोन करके सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा.

10 दिन के भीतर दूसरी बड़ी वारदात

चित्रकूट में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. महज दस दिन पहले भी मानिकपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्त को बंधक बनाकर तीन लड़कों ने गैंगरेप किया था. उस मामले में पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अन्य की तलाश जारी थी. अब फिर से देवांगना एयरपोर्ट के पास हुई इस गैंगरेप की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- अखिलेश कुमार सोनकर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »