100 मुकदमे, फॉर्च्यूनर तक की चोरी... गाजियाबाद में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर

गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच और लिंक रोड थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश फरमान को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सफेद फॉर्च्यूनर कार, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.

Advertisement
एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार बदमाश फरमान. (Photo: ITG) एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार बदमाश फरमान. (Photo: ITG)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच और लिंक रोड थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके कब्जे से लिंक रोड थाना क्षेत्र से चोरी की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. आरोपी थाना लिंक रोड और मधुबन बापूधाम से वांछित चल रहा था. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 100 मुकदमे दर्ज हैं.

Advertisement

पुलिस के अनुसार शनिवार को क्राइम ब्रांच और लिंक रोड थाना पुलिस की संयुक्त टीम सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सामने से सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती दिखाई दी. पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे मोड़कर भागने का प्रयास किया. आरोप है कि कार सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कार चला रहे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई. पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

एसीपी ने क्या बताया?
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित समर गार्डन निवासी फरमान (29) पुत्र मेहरबान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद फॉर्च्यूनर कार की जांच की तो पता चला कि यह लिंक रोड थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. इस संबंध में लिंक रोड थाने में मुकदमा अपराध संख्या 218/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है. 

Advertisement

अमित सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद के मुताबिक फरमान के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 100 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह लिंक रोड और मधुबन बापूधाम थाने में दर्ज मामलों में वांछित था. लिंक रोड थाने से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »