गाजियाबाद: BJP युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार, समर्थकों ने थाने के बाहर काटा बवाल

गाजियाबाद में पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी से नाराज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई.

Advertisement
गाजियाबाद में थाने के बाहर प्रोटेस्ट करते बीजेपी युवा मोर्चा के लोग गाजियाबाद में थाने के बाहर प्रोटेस्ट करते बीजेपी युवा मोर्चा के लोग

aajtak.in

  • गाजियाबाद ,
  • 03 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी से नाराज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उनके नेता को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है. 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना को सख्त गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. बुधवार देर शाम हुई इस गिरफ्तारी के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इंदिरापुरम थाने के बाहर एकत्र हुए और अपनी नाराजगी जाहिर की.  

Advertisement

पांच घंटे से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उनके नेता को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है. 

इस मुद्दे पर बोलते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के एक प्रमुख पदाधिकारी सचिन डेढ़ा ने दावा किया कि कसाना को नियमित सत्यापन के बहाने इंदिरापुरम थाने बुलाया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या स्पष्टीकरण के गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.  

वहीं, इस पूरे मामले में एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई कानून के मुताबिक थी. अनुज कसाना की गिरफ़्तारी खोड़ा पुलिस स्टेशन में उनके और उनके भाई अमित कसाना के खिलाफ़ दर्ज दो पिछले आपराधिक मामलों के चलते हुई है. इन मामलों में गोलीबारी और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं. जिसमें विधिक कार्यवाही की जा रही है. 

Advertisement

गौरतलब हो कि कल सुबह 11 से शाम चार बजे तक पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थाने के बाहर दरी बिछाकर हंगामा-प्रदर्शन करते रहे. चार बजे जब सदर से बीजेपी विधायक ने पुलिस अफसरों से बातचीत की तब जाकर मामला शांत हुआ. विधायक ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी. विधायक से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी थाने से चले गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »