प्रेमिका से बात करता था, इसलिए दोस्त की ले ली जान... फिरोजाबाद में हत्याकांड का खुलासा

यूपी में फिरोजाबाद के टूंडला में चाय विक्रेता तेजपाल की हत्या कर दी गई थी. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि प्रेमिका को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी ने सोते समय लोहे की रॉड से वार कर तेजपाल की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement
आरोपी को अरेस्ट कर किया कत्ल का खुलासा. (Photo: Screengrab) आरोपी को अरेस्ट कर किया कत्ल का खुलासा. (Photo: Screengrab)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

यूपी में फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में हुए चाय विक्रेता तेजपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज वारदात के पीछे अवैध संबंधों को लेकर रंजिश सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर किया है.

दरअसल, दो दिन पहले जरौली कट के पास अपनी दुकान पर सो रहे चाय विक्रेता तेजपाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. सुबह जब लोगों ने दुकान के बाहर उसका शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित कर जांच शुरू की.

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई. गिरफ्तार मुकेश ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि एक महिला को लेकर उसका और तेजपाल का विवाद चल रहा था.

मुकेश के मुताबिक, वह उस महिला के साथ संबंध में था और उसने उसे कई बार तेजपाल से बात करने से मना किया था. लेकिन महिला और तेजपाल के बीच बातचीत जारी रही, जिससे वह लगातार नाराज रहता था. यही नाराजगी धीरे-धीरे गुस्से में बदल गई और उसने हत्या की साजिश रच डाली.

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला पैटर्न: एक ही जगह, एक ही तरह का जुर्म, तेंदुआ नहीं, इंसान था कातिल... दो हत्याओं का खुलासा

घटना वाले दिन मुकेश मौके पर पहुंचा, जहां तेजपाल अपनी दुकान पर सो रहा था. इसी दौरान उसने लोहे की रॉड और स्टील के औजार से तेजपाल के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया. महिला को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »